मलयालम टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस जसीला एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जसीला का कहना है कि उनके पूर्व साथी ने न सिर्फ उनके साथ हाथापाई की बल्कि उन्हें ऐसी चोटें दीं जिनकी वजह से अब उन्हें प्लास्टिक सर्जरी तक करानी पड़ रही है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट और स्टोरी के जरिए इस दर्दनाक अनुभव को साझा किया है।
इंस्टाग्राम पर किया खुलासाजसीला ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर खुलासा करते हुए बताया कि किस तरह एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें बुरी तरह मारा-पीटा। उन्होंने अपने चेहरे पर पड़े निशान भी फॉलोअर्स को दिखाए। जब एक फैन ने उनसे पूछा कि यह घटना कब हुई थी, तो उन्होंने जवाब दिया कि यह सब न्यू ईयर पार्टी के बाद घटित हुआ।
पेट पर लात और चेहरे पर पंचजसीला ने लिखा कि 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर पार्टी के बाद उनकी डॉन थॉमस से बहस हो गई थी। बहस इतनी बढ़ी कि उसने दो बार उनके पेट पर लात मारी और चेहरे पर लगातार पंच मारे। जसीला के मुताबिक, उस समय उसने चूड़ी पहनी हुई थी, जिससे उनके चेहरे पर गहरी चोटें आईं और टियर को नुकसान पहुंचा। इस कारण डॉक्टरों ने प्लास्टिक सर्जरी की सलाह दी।
उन्होंने आगे बताया कि शुरुआत में आरोपी उन्हें अस्पताल ले जाने से इंकार करता रहा। जब जसीला ने उनकी चोटों की असली वजह छिपाकर झूठी कहानी बनाई, तब जाकर वह उन्हें हॉस्पिटल ले गया और वहां भी वही झूठ दोहराया। बाद में जसीला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और मामला अब भी अदालत में चल रहा है।
मानसिक और शारीरिक संघर्षइस पूरे घटनाक्रम का असर जसीला की मानसिक और शारीरिक सेहत पर गहरा पड़ा। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि इस ट्रॉमा की वजह से उनका लगभग 10 किलो वजन कम हो गया। वह न तो सही से सो पा रही थीं और न ही ठीक से खा पा रही थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि आईने में खुद को देखना तक मुश्किल हो गया था।
जसीला ने लिखा – “मेरे चेहरे पर सर्जरी के बाद टांके लग गए, लेकिन मेरी चुप्पी पर कोई टांका नहीं लगा सका। वह शख्स ऐसे लौटना चाहता था जैसे कुछ हुआ ही न हो।”
आखिरी मौका भी गया बेकारएक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने एक्स को एक आखिरी मौका देने की कोशिश भी की थी। उन्होंने उससे अपोलॉजी लेटर लिखने की मांग की थी ताकि इस अध्याय को बंद किया जा सके। लेकिन सच्चे पछतावे की बजाय उसने कोर्ट और बेल का रास्ता चुना।