PHOTOS: सफेद लहंगे में जब मलाइका अरोड़ा ने मुड़-मुड़कर दिए पोज, चुरा ली सारी लाइमलाइट

मलाइका अरोड़ा बखूबी जानती है कि लाइमलाइट कैसे चुराई जाती है तभी तो एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते है। इसी कड़ी में मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है जो अब सुर्खियां बटोर रही हैं। इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा व्हाइट लहंगे में कमाल के पोज देते हुए नजर आ रही है। मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया यह लंहगा पहनकर मलाइका ने एक से बढ़कर एक पोज दिए।

डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता की प्री-वेडिंग पार्टी में मलाइका अरोड़ा सफेद लहंगे में सबसे अलग दिखीं। खूबसूरत तस्वीरों में मलाइका फुल स्लीव्स वाली स्टाइलिश चोली और लहंगे में नजर आ रही हैं, जबकि उन्होंने दुपट्टा नहीं लिया है।

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मलाइका ने ग्रीन चोकर और व्हाइट रानी हार और एक अंगूठी पहनी है। लेकिन, ईयररिंग्स नहीं पहने। फैंस मलाइका अरोड़ा पर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं।