मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉडीगार्ड के साथ किया ऐसा व्यवहार, नाराज लोगों ने लगा दी क्लास

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को वेलेंटाइन के मौके पर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालाकि, वीडियो देखने के बाद लोगों ने मलाइका को ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Troll) को वायरल वीडियो में एयरपोर्ट में एंट्री और चेकइन करते हुए देखा गया। लेकिन लोगों का ध्यान उनके पीछे आ रहे बॉडीगार्ड पर गया। जो गाड़ी में से उनका हैंडबैग और जूस मग समेत कई समान निकालते हुए देखा गया। इतना ही नहीं, वह इन सामान को अपने हाथ में पकड़े-पकड़े मलाइका के पीछे चलते-चलते देखा गया।

नेटिजंस को मलाइका अरोड़ा की यही व्यवहार पसंद नहीं आया। उन्होंने मलाइका को बॉडीगार्ड का इस्तेमाल पर्सनल सामान उठाने के लिए करने लिए उन्हें आड़े हाथ लिया। हालांकि कई लोगों ने मलाइका के लुक की तारीफ भी की। दरअसल, इस दौरान मलाइका लाल रंग के एथलेटिक आउटफिट में नजर आई। लाल रंग एथलेटिक आउटफिट में बेहद सुंदर दिख रही थीं। उन्होंने पैपराजी को फोटो के लिए पोज भी दिए।

आपको बता दे, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा कई सालों से डेटिंग कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को साल 2019 में इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था। मलाइका ने अर्जुन को एक रोमांटिक पोस्ट पोस्ट अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। मलाइका मई 2017 में अपने अरबाज खान से अलग हो गई थीं।