साल 2016 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा ‘सनम तेरी कसम’ को हाल ही दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सफल रही। एक्टर हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन की फिल्म ने 4 दिन में ही 18.57 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। फिल्म का 9 साल पहले लाइफटाइम कलेक्शन सिर्फ 9.10 करोड़ रुपए था। यह फिल्म मेकर्स के लिए जबरदस्त फायदे का सौदा साबित हो रही है।
इसके लिए लोगों में शानदार उत्साह देखा जा रहा है। वैलेंटाइन वीक में आई यह लव स्टोरी खूब पसंद की जा रही है। इस बीच ‘सनम तेरी कसम’ के दूसरे पार्ट को लेकर अपडेट सामने आई है, जिसे जानकर फैंस खुश हो जाएंगे। दूसरे पार्ट की कहानी तैयार है। मेकर्स ने खुलासा कर दिया कि यह कब तक रिलीज हो जाएगी। फिल्म निर्माता राधिका राव और विनय सप्रू ने इंडिया फोरम के साथ बातचीत में कहा कि पहला पार्ट लिखते समय स्टोरी की कल्पना दो पार्ट में की गई थी। दूसरा पार्ट तैयार है।
हमें पता है कि ‘इंदर’ की कहानी कहां जा रही है इसके बाद। इसलिए आखिरी में वह उस पेड़ के पास जाता है और ‘सुरु’ की आवाज उसके संवादों के साथ गूंजती है, जो आपको भाग 2 के लिए तैयार करती है। हम पार्ट 2 की स्किप्ट के साथ तैयार है, जो पहले से ही तैयार हो रखी है। तो अब तो इतना हो गया है कि पार्ट टू अगले वैलेंटाइन पर तो लाना ही पड़ेगा क्योंकि इस वैलेंटाइन पर हर किसी ने पार्ट वन देख ली। अ
गले वैलेंटाइन पर तो हमें दर्शकों के लिए इसे लाना ही होगा। इसके गाने भी लगभग तैयार हो चुके हैं हमारे पास। जिन लोगों ने ‘सनम तेरी कसम’ को प्यार दिया है, बता दें पार्ट टू लगभग पूरी हो चुकी है और ये पाइपलाइन में है। जल्द ही इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी जाएगी।
फिल्ममेकर एकता कपूर और एक्ट्रेस सोनल चौहान ने प्रयागराज से शेयर की झलकियांउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ जारी है, जो 144 साल बाद आया है। वहां अब तक करीब 45 करोड़ लोग पहुंचकर संगम में स्नान कर चुके है। आम आदमी के साथ ही कई सेलेब्स पर भी श्रद्धा और भक्ति का खुमार चढ़ा हुआ है। अब फिल्म निर्माता एकता कपूर भी महाकुंभ पहुंच चुकी हैं, जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वह अपनी टीम के साथ नजर आ रही हैं।
वीडियो में टीवीएफ के संस्थापक अरुणभ कुमार भी हैं। एकता संगम नदी में डुबकी लगाती हुई दिख रही हैं। इसके अलावा वह बोट राइड भी एंजॉय कर रही हैं। एकता ने कैप्शन में लिखा, “महाकुंभ।” एकता ने माथे पर चंदन लगाकर फोटो भी शेयर की है। इस बीच एक्ट्रेस सोनल चौहान भी महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाते हुए तस्वीर साझा की है। इसमें वह घाट पर बैठी हुई हैं।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, “त्रिवेणीं माधवं सोमं भरद्वाजं च वासुकिम् वन्देऽक्षयवटं शेषं प्रयागं तीर्थनायकम्।” सोनल मां गंगा की पूजा-अर्चना भी करती हुई दिख रही हैं। उन्होंने माथे पर तिलक और गले में रुद्राक्ष पहने फोटो शेयर की है, जो की सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक्ट्रेस ने महाकुंभ में कैलाश नंदगिरी महाराज से भी मुलाकात की और उनके साथ भी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। वह महाराज के पैरों के पास बैठकर उनका आशीर्वाद लेती हुई नजर आ रही हैं।