एक्टर जय भानुशाली और एक्ट्रेस माही विज टीवी की दुनिया के पावरफुल कपल हैं। फैंस उनसे बेइंतेहा प्यार करते हैं और हमेशा उनके बारे में जानने को बेकरार रहते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से लगातार उनके तलाक की खबरें आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों का रिश्ता मुश्किल वक्त से गुजर रहा है और वे जल्द ही अलग होने की योजना बना रहे हैं। अब इन खबरों को लेकर माही ने रिएक्शन दी है। माही ने एक इंटरव्यू में चुप्पी तोड़ मुहंतोड़ जवाब दिया। माही ने हॉटरफ्लाई के साथ बातचीत में कहा कि अगर ऐसा है भी तो मैं आपको क्यों बताऊं? क्या तुम मेरे अंकल हो? क्या तुम मेरे वकील की फीस भर दोगे?
आप लोग ऐसी खबरें क्यों उड़ाते है किसी के तलाक या फिर सेपरेशन की। मैंने कमेंट सेक्शन देखा है। कई लोगों ने लिखा-माही तो डीसेंट है जय ऐसा है। किसी और ने लिखा कि जय अच्छा है माही ही ऐसी है। उन्हें बस किसी ना किसी को ब्लेम करना होता है। क्या आप लोगों को सच पता है। आप लोग क्या जानते हैं। लोग सिंगल मदर्स और तलाक को काफी अलग तरह से देखते हैं। लोगों को लगता है कि अब बड़ा ड्रामा होने वाला है और बड़ा इशू होगा। लोग एक-दूसरे पर कीचड़ उछालते हैं। मुझे लगता कि लोगों के ऊपर सोसाइटी का बहुत ज्यादा प्रेशर है। आप लोग जियो और जीने दो। माही ने आगे कहा कि मैं और जय पैरेंटिंग को लेकर अलग-अलग विचार रखते थे।
मैं शादी के शुरुआती दिनों में ही मां बनना चाहती थीं और इसके लिए IVF प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी, लेकिन जय इसके लिए तैयार नहीं थे और उन्हें थोड़ा और समय चाहिए था। बस, और कुछ भी नहीं है। लोग बिना सच जाने किसी की जिंदगी के बारे में अटकलबाजी करते हैं, जो गलत है। गौरतलब है कि माही और जय ने साल 2010 में शादी की थी। उनके तीन बच्चे तारा, खुशी और राजवीर हैं। जहां माही और जय ने राजवीर और खुशी को गोद लिया, वहीं तारा उनकी खुद की बेटी हैं। साल 2019 में जय और माही आईवीएफ के जरिए बेटी तारा के पेरेंट्स बने थे। बता दें माही और जय ने साल 2013 में डांसिंग रियलिटी शो नच बलिए 5 का खिताब जीता था। इसके अलावा दोनों कई टीवी शो में नजर आ चुके हैं।
पराग त्यागी ने लिखा, शेफाली को उनकी रोशनी के लिए याद किया जाना चाहिए…‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का 27 जून को 42 साल की उम्र में निधन हो गया। शेफाली का अचानक से इस दुनिया को अलविदा कह जाना किसी झटके से कम नहीं था। अब शेफाली के पति पराग त्यागी ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। इस दौरान पराग बेहद भावुक हो गए। पराग ने लिखा, “शेफाली, मेरी परी-हमेशा के लिए कांटा लगा, जो आंखों से दिखता है, उससे कहीं ज्यादा थी। वो ग्रेस में लिपटी आग थी। शार्प, फोकस और प्रेरित एक महिला जो इरादे के साथ जीती थी। अपने करिअर, अपने दिमाग, अपने शरीर और अपनी आत्मा को शांत शक्ति और अटूट दृढ़ संकल्प के साथ पोषित करती थी।
वो सभी की मां थी जो सभी को आगे रखती थी, उन्हें सपोर्ट करती थी और अपनी मौजूदगी से कंफर्ट का एहसास दिलाती थी। एक बेटी, बहन, मौसी और सिंबा की मां, शेफाली ने कई रोल्स निभाए। इस दुख के शोर में, भुलाया जाना और अंदाजे लगाना काफी आसान है। लेकिन शेफाली को उनकी रोशनी के लिए याद किया जाना चाहिए-जिस तरह से उन्होंने लोगों को महसूस कराया, खुशी फैलाई और लोगों की जिंदगी को ऊपर उठाया। ये जगह सिर्फ प्यार से भरी रहे, ऐसी यादों से जो मरहम लगाती हों। ऐसी कहानियों से जो उसकी आत्मा को जिंदा रखे। यही उसकी लेगेसी हो।
उसे कभी नहीं भुलाया जाएगा। अनंत काल तक तुमसे प्यार करता हूं।” इस दौरान पराग ने लोगों से अपील भी की कि अफवाहों पर ध्यान ना दिया जाए। शेफाली की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई थी। हालांकि एक्ट्रेस की मौत का सही कारण अभी तक आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं किया गया है, लेकिन शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट से पता चलता है कि सेल्फ मेडिकेशन बिना डॉक्टर्स कंसल्ट के एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट की वजह से उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था।