फिल्म निर्देशक अश्विन कुमार की एनिमेटेड मूवी महावतार नरसिम्हा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचा रही है। 25 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींच रही है और रोज़ाना नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। खास बात यह है कि अपनी सशक्त कहानी और एनिमेशन के दम पर इस फिल्म ने कई बड़ी और हाई बजट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। हिंदी बेल्ट में इसे विशेष रूप से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
चौथे शनिवार का शानदार प्रदर्शन
15 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी महावतार नरसिम्हा अब तक अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कई दिग्गज सितारों की फिल्मों के मुकाबले कहीं आगे निकल गया है। हालांकि हाल ही में रिलीज हुई रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन की वॉर 2 ने इसे कड़ी टक्कर देना शुरू कर दिया है। बावजूद इसके, दर्शकों का प्यार ‘महावतार नरसिम्हा’ पर लगातार बना हुआ है।
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, चौथे शनिवार यानी 23वें दिन इस फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन बढ़कर 202.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ‘महावतार नरसिम्हा’ का दिनवार कलेक्शन
डे 1 – 1.75 करोड़ रुपये
डे 2 – 4.6 करोड़ रुपये
डे 3 – 9.5 करोड़ रुपये
डे 4 – 6 करोड़ रुपये
डे 5 – 7.7 करोड़ रुपये
डे 6 – 7.7 करोड़ रुपये
डे 7 – 7.5 करोड़ रुपये
डे 8 – 7.7 करोड़ रुपये
डे 9 – 15.4 करोड़ रुपये
डे 10 – 23.1 करोड़ रुपये
डे 11 – 7.35 करोड़ रुपये
डे 12 – 8.5 करोड़ रुपये
डे 13 – 6 करोड़ रुपये
डे 14 – 5.35 करोड़ रुपये
डे 15 – 7.5 करोड़ रुपये
डे 16 – 20.25 करोड़ रुपये
डे 17 – 23.5 करोड़ रुपये
डे 18 – 5.25 करोड़ रुपये
डे 19 – 6.1 करोड़ रुपये
डे 20 – 4.75 करोड़ रुपये
डे 21 – 2.6 करोड़ रुपये
डे 22 – 7.25 करोड़ रुपये
डे 23 – 6.75 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट) कुल कलेक्शन – 202.35 करोड़ रुपये (प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार)