फिल्मी पर्दे पर इन दिनों मुकाबला बेहद रोमांचक होता जा रहा है। हर हफ्ते कोई न कोई फिल्म नया रिकॉर्ड बना रही है। इस वक्त दो फिल्मों का ज़बरदस्त जलवा देखने को मिल रहा है — ‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’। दोनों ही अलग-अलग जॉनर की फिल्में हैं और दोनों ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। खास बात यह है कि ‘महावतार नरसिम्हा’ की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। सात दिनों में ही यह फिल्म 50 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है, जो कि एक एनिमेटेड फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
एनिमेटेड जादू से खिंच रहे दर्शक‘महावतार नरसिम्हा’ एक दमदार एनिमेशन फिल्म है, जिसने खासकर अपने आखिरी 20 मिनट की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इन दृश्यों को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो रहे हैं, और यही वजह है कि लोग बार-बार थिएटर का रुख कर रहे हैं।
सातवें दिन का जबरदस्त प्रदर्शनसैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने सातवें दिन 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस आंकड़े को जोड़ते हुए अब तक की कुल कमाई 44.75 करोड़ रुपये हो चुकी है। ऐसे में यह साफ है कि फिल्म जल्द ही 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
पहले हफ्ते की पूरी कमाईफिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन 1.75 करोड़ का धीमा आगाज़ किया था, लेकिन दूसरे दिन यह आंकड़ा 4.6 करोड़ तक पहुंच गया। तीसरे दिन फिल्म ने जोरदार छलांग लगाते हुए 9.5 करोड़ कमाए। चौथे दिन 6 करोड़, पांचवें और छठे दिन 7.7 करोड़ रुपये की समान कमाई दर्ज की गई। सातवें दिन की कमाई जोड़ने पर यह आंकड़ा तेजी से ऊपर बढ़ रहा है।
'सन ऑफ सरदार 2' को देगी कड़ी टक्करइस शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में दस्तक देने जा रही हैं। इनमें अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' भी शामिल है। लेकिन जिस तेजी से ‘महावतार नरसिम्हा’ दर्शकों को आकर्षित कर रही है, उसे देखकर लगता है कि यह फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
सिर्फ यही नहीं, करण जौहर की फिल्म 'धड़क 2' भी इसी दिन रिलीज हो रही है। इन सभी फिल्मों की ओपनिंग और कमाई पर ‘महावतार नरसिम्हा’ का प्रभाव पड़ सकता है। वीकेंड में यह टकराव और भी रोचक होने वाला है।