एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के काफी नजदीक हैं। दोनों मजबूत बोंडिंग शेयर करती हैं। मधु अक्सर अपनी बेटी को लेकर बातें शेयर करती रहती हैं। अब मधु ने एक इंटरव्यू में प्रियंका की डेटिंग हिस्ट्री को लेकर भी बात की। मधु ने लहरें रेट्रो के साथ बातचीत में कहा कि मैं उन लड़कों को अप्रूव नहीं करती थीं जिनके साथ प्रियंका बाहर जाती थीं। प्रियंका अपने पिता के काफी क्लोज थीं और उनके साथ पर्सनल लाइफ की बातें शेयर करती थीं इसलिए जब पहले एक इंटरव्यू में प्रियंका ने दिल टूटने की बात की तो उन्हें नहीं पता कि वह किसके बारे में बोल रही थीं।
मधु से जब पूछा गया कि प्रियंका नेगेटिविटी को पॉजिटिविटी में कैसे बदल देती हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि यह उन्होंने अपने पिता से सीखा है। वह कभी नेगेटिविटी पर ध्यान नहीं देते थे। वे म्यूजिक में शांति ढूंढते। प्रियंका भी अपने कमरे में जाती हैं, कुछ करती हैं और फिर ट्रांसफॉर्मेशन के साथ आती हैं। दुनिया में कई लोग हैं जो आपको पसंद नहीं करते। आपको उनसे दूर रहना चाहिए। यह प्रियंका के पिता का एटीट्यूड था और अब प्रियंका का भी।
प्रियंका हर तरह की सिचुएशन को हैंडल कर सकती हैं, लेकिन उनकी एक और पर्सनलिटी है, अगर उन्हें कोई पसंद नहीं तो फिर कट कट कट। हालांकि ऐसा एक बार हुआ है, एक शख्स के साथ और वह शख्स इसका हकदार था। मधु से पूछा गया कि क्या कभी वह प्रियंका को कोई सलाह देती थीं जब वह किसी गलत रिलेशनशिप में होती थीं तो उन्होंने कहा कि कई बार, जैसे मेरे पिता बोलते थे मुझे। मुझे कोई नहीं उसके लिए जंचता था। उल्लेखनीय है कि प्रियंका ने खुद से 10-12 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ शादी की है। उनके एक बेटी मालती मैरी हैं।
अपनी सास प्रिया आहूजा के साथ मजबूत बोंडिंग शेयर करती हैं सोनम कपूरएक्ट्रेस सोनम कपूर पिछले काफी वक्त से एक्टिंग से दूर हैं। वह इन दिनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। सोनम ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी की थी। उनके एक बेटा वायु है। सोनम अपने पति के साथ सास प्रिया आहूजा के साथ भी मजबूत बोंडिंग शेयर करती हैं। वह अक्सर उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में दिखती हैं। अब सास के बर्थडे पर सोनम ने एक स्पेशल नोट लिखा है।
सोनम ने सोशल मीडिया अकाउंट पर सास को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर साझा की गई इन तस्वीरों में प्रिया कभी सोनम के साथ पोज देती नजर आ रही हैं तो कभी पोते वायु पर प्यार बरसा रही हैं। सोनम ने कैप्शन में लिखा, “दूसरों को हमेशा पहले रखने वाली महिला को हैप्पी बर्थडे। लव यू..” इससे पहले भी सोनम कई बार अपनी सास के साथ झलकियां दिखा चुकी हैं। सोनम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आई थीं जिसमें उन्होंने एक अंधी लड़की का किरदार निभाया था।