दिवंगत दिग्गज एक्टर महमूद के बेटे सिंगर लकी अली म्यूजिक इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। लकी ने 'एक पल का जीना', 'आ भी जा' जैसे कई लोकप्रिय गानों को अपनी मधुर आवाज से सजाया है। लकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। अब 66 साल के लकी ने चौथी शादी की इच्छा जाहिर की है। दरअसल लकी ने दिल्ली की सुंदर नर्सरी में 18वें कथाकार इंटरनेशनल स्टोरीटेलर फेस्टिवल के दौरान कहा कि वे चौथी शादी करना चाहते हैं। लकी ने पहले अपने कुछ हिट गानों पर प्रस्तुति देते हुए समां बांधा।
इसके बाद जब उनसे उनके सपने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि मैं फिर से शादी करूं। इसी के साथ इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि लकी फिर से शादी कर सकते हैं। लकी अब तक तीन शादियां कर चुके हैं और उनकी तीनों पत्नियां विदेशी रही हैं। लकी ने पहली शादी साल 1996 में ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली मेघन जेन मैक्लेरी के साथ की थी। उनके दो बच्चे हैं। कुछ सालों बाद लकी और मेघन अलग हो गए। इसके बाद लकी ने साल 2000 में पर्शिया की रहने वाली इनाया के साथ दूसरी शादी की।
लकी व इनाया के भी 2 बच्चे हुए। लकी ने साल 2010 में ब्रिटिश मॉडल केट एलिजाबेथ हॉलम के साथ शादी की, जिससे उनका एक बेटा है। लकी साल 2017 में केट से भी अलग हो गए थे। काम के मोर्चे पर लकी ने कई फिल्मों में गाने गाए हैं, जिनमें 'कहो ना प्यार है', 'युवा', 'बचना ऐ हसीनों', 'अंजाना अंजानी', ‘तमाशा’, 'पाठशाला' के नाम भी शामिल हैं।
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की साल 2021 में जुदा हो गई थीं राहेंसाउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य ने पिछले साल एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग शादी कर ली। नागा की पहली शादी साल 2017 में सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुई थी। उनका साल 2021 में तलाक हो गया। हालांकि इसके बाद नागा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रॉल किया गया। अब नागा ने पहली बार सामंथा संग अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। नागा ने रॉ टॉक्स विद वीके पॉडकास्ट में कहा कि हम अपने-अपने रास्ते पर चलना चाहते थे।
अपने-अपने कारणों से, हमने यह फैसला लिया है और हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। हम अपने-अपने तरीके से अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। मुझे समझ में नहीं आता कि और क्या स्पष्टीकरण की आवश्यकता है। मुझे उम्मीद है कि फैंस और मीडिया इसका सम्मान करेंगे। हमने प्राइवेसी की मांग की है।
कृपया हमारा सम्मान करें और इस मामले में हमें प्राइवेसी दें। लेकिन, दुर्भाग्य से, यह एक हेडलाइन है। यह एक विषय या गपशप बन गया। यह मनोरंजन बन गया। मैं बहुत शालीनता से आगे बढ़ गया हूं। वह बहुत शालीनता से आगे बढ़ गई है। हम अपना जीवन जी रहे हैं। मुझे फिर से प्यार मिल गया है। मैं बहुत खुश हूं और हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं।
ऐसा नहीं है कि यह केवल मेरे जीवन में हो रहा है, तो मेरे साथ अपराधी जैसा व्यवहार क्यों किया जाता है? जो भी फैसला था, वह बहुत सोच-समझकर और दूसरे व्यक्ति के प्रति बहुत सम्मान के साथ लिया गया एक बहुत ही बड़ा फैसला था। मैं रिश्ता तोड़ने से पहले 1000 बार सोचूंगा, क्योंकि मुझे इसके परिणाम पता हैं...यह एक आपसी फैसला था...