भारत में कोविड-19 के केस कम होने के साथ केंद्र और राज्य सरकारों ने छूट देनी शुरू कर दी है। ऐसे में सिनेमाघर भी खुलने लगे हैं। अब फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज की जा रही हैं। अक्षय कुमार की बेलबॉटम के बाद अब अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे थिएटर में आ चुकी है। इस शुक्रवार आई चेहरे को क्रिटिक से मिक्स रिव्यू मिले, जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को सुस्त शुरुआत मिली है।
फिल्म ने पहले दिन जहां 45 लाख की कमाई की, वहीं दूसरे दिन शनिवार को 65 लाख रुपए कमाए। बॉक्स ऑफिस इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 2 दिन में 1.5 करोड़ रुपए कमाए हैं। मूवी ने दिल्ली एनसीआर और पंजाब में ज्यादा बिजनेस किया है। चेहरे को रूमी जाफरी ने डायरेक्ट किया है। 19 अगस्त को रिलीज हुई बेलबॉटम ने अब तक 19.50 करोड़ रुपए ही कमाए हैं।
बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते दिखे अमिताभ
78 साल के अमिताभ
बच्चन एक्टिंग की दुनिया की तरह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।
वे अपने फैंस के साथ कई यादों को शेयर करते रहते हैं। आज यानी रविवार को
नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर बिग बी ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खास फोटो
शेयर की है। इस पोस्ट में अमिताभ पत्नी जया और बच्चे अभिषेक व और श्वेता के
साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में अमिताभ दोनों बच्चों अभिषेक और श्वेता के साथ
फुटबॉल खेलते दिख रहे हैं। फोटो में जहां एक्टर के साथ फ्रेम में आए सभी
बच्चे सफेद कपड़े पहने हुए हैं, वहीं एक ओर खड़ी जया बच्चन ब्ल्यू और वाइट
चूड़ीदार कुर्ती पहनी हुई हैं।
अमिताभ ने फोटो के साथ लिखा यह कैप्शन
अमिताभ
ने फोटो शेयर करते हुए अंग्रेजी में कैप्शन लिखा, 'नेशनल स्पोर्ट्स डे।'
इस फोटो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और साथ ही साथ पोस्ट के कमेंट्स
सेक्शन में रिएक्शन भी दे रहे हैं। अमिताभ की इस अनसीन फैमिली फोटो को अब
तक करीब तीन लाख लोगों ने लाइक किया है। उल्लेखनीय है कि हमारे देश में 29
अगस्त को हॉकी के लीजेंड मेजर ध्यानचंद की जन्मतिथी पर खेल दिवस मनाया जाता
है। वैसे इस फोटो से पहले भी अमिताभ ने छोटे अभिषेक और श्वेता की फोटो को
सोशल मीडिया पर शेयर किया है।