अपनी इन 4 शादियों को लेकर हमेशा चर्चा में रहे किशोर कुमार

गीतों की दुनिया के सम्राट किशोर कुमार अपनी जिंदगी में मिली सफलता और अपने हुनर के लिए जाने जाते थे। किशोर कुमार अपनी जिंदगी में हमेशा से ही कई चीजों के लिए सुर्ख़ियों में बने रहें। जिसमें से एक हैं उनकी शादियाँ। जी हाँ, किशोर कुमार ने कुल मिलाकर चार शादियाँ की थी और वे इसकी वजह से बहुत चर्चा में रहे थे। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम आपको बताने जा रह हैं उनकी चारों पत्नियों के बारे में। तो आइये जानते हैं किशोर कुमार की चारों पत्नियों के बारे में।

* रूमा गुहा

उनकी पहली पत्नी रुमा गुह ठाकुरता उर्फ रुमा देवी थीं। वो बहुत ही प्रतिभाशाली महिला थीं लेकिन वो ज्यादा दिन किशोर कुमार के साथ नहीं रह सकीं क्योंकि वो दोनों जिंदगी को अलग-अलग नजरिए से देखते थे। किशोर कुमार ने किसी इंटरव्यू के दौरान बताया था कि रुमा देवी करियर बनाना चाहती थी जबकि वो चाहते थे कि कोई उनके घर की देखभाल करे।

* मधुबाला

बॉलीवुड हीरोइन मधुबाला के मामले में सबकुछ अलग था। उनसे शादी करने से पहले ही किशोर कुमार जानते थे कि वो काफी बीमार हैं लेकिन कसम तो कसम होती है। इसलिए उन्होंने अपनी बात रखी और उसे पत्नी के रूप में अपने घर ले आए। तब भी वो जानते थे कि मधुबाला हृदय की जन्मजात बीमारी से मर रही हैं।

* योगिता बाली

किशोर कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि योगिता बाली से उनकी शादी एक मजाक था। उन्हें नहीं लगता कि योगिता शादी के बारे में गंभीर थी। वह बस अपनी मां को लेकर ऑब्सेस्ड थी। योगिता यहां कभी नहीं रहना चाहती थी। वो कहती थी कि आप रात भर जागते और पैसे गिनते हैं। वो दोनों जल्दी ही अलग-अलग हो गए।

* लीना चंद्रावरकर

इसके बाद किशोर कुमार ने लीना चंद्रावरकर से शादी कर ली। किशोर कुमार का अपनी पत्नी लीना के बारे में कहना था कि वो एक अलग तरह की इंसान हैं। जब आपके पति को मार दिया जाए आप बदल जाते हैं। आप जिंदगी को समझने लगते हैं। आप चीजों की क्षणभंगुरता को महसूस करने लगते हैं। लीना बिल्कुल वैसी ही थी।