वायरल हुई किम शर्मा और लिएंडर पेस की रोमांटिक फोटोज, गोवा में बिता रहे हैं क्वालिटी टाइम!

सेलेब्रिटीज की जिंदगी से जुड़ी छोटी से छोटी बात भी बड़ी सुर्खियां बन जाती हैं। और अगर अफेयर की बात हो और उसमें भी एक नहीं दो-दो सेलेब्रिटी इनवॉल्व हों तो मीडिया के लिए यह सोने पे सुहागा जैसी बात होती है। इन दिनों सोशल मीडिया ऐसी मसालेदार खबरों के लिए सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बना हुआ है। इन दिनों कुछ ऐसी ही खबरें मोहब्बतें फिल्म में काम कर चुकीं एक्ट्रेस किम शर्मा और टेनिस स्टार लिएंडर पेस को लेकर चल रही हैं। दरअसल किम और पेस की कुछ फोटो सामने आई हैं, जिन्हें देखकर लग रहा है कि वे रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में किम और पेस गोवा में स्पॉट हुए, जहां से ये फोटो वायरल हुई हैं।
गोवा के रेस्त्रां ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

गोवा के एक रेस्त्रां ने किम और पेस की फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। एक तस्वीर में किम और पेस कैमरे की तरफ देख स्माइल कर रहे हैं। उनके सामने टेबल पर ढेर सारा खाना रखा हुआ है। दूसरी फोटो में किम, पेस की बाहों में देखी जा सकती हैं। किम फोटो में व्हाइट लॉन्ग लूज शर्ट और शॉर्ट्स में दिखाई दे रही है, जबकि पेस का भी कैजुअल लुक देखने लायक है। इसके अलावा गोवा में अपने परिचितों के साथ भी किम और पेस की फोटो सामने आई हैं, जिससे उनकी डेटिंग को लेकर अटकलें और गरम हो गई हैं।
इनके साथ जुड़ चुका है किम और पेस का नाम!

उल्लेखनीय है कि किम और पेस पूर्व में भी औरों के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में रह चुके हैं। किम का नाम एक समय क्रिकेटर युवराज सिंह से जुड़ा था। दोनों को कई बार क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया। हालांकि इनका ब्रेकअप हो गया और युवराज ने हेजल कीच से शादी कर ली। किम ने अली पुंजानी से शादी की थी, जिनसे उनका साल 2016 में तलाक हो गया था। किम का नाम कलाकार हर्षवर्धन राणे से भी जुड़ा था। दूसरी ओर, ओलंपिक समेत कई ग्रैंडस्लैम जीत चुके 48 वर्षीय पेस जहां लंबे समय तक एक्ट्रेस महिमा चौधरी को डेट करते रहे तो संजय दत्त की पूर्व पत्नी और मॉडल रिया पिल्लै के साथ भी उनका रिश्ता रहा। दोनों की बेटी भी है। बाद में अनबन होने के बाद पुलिस केस भी हुआ था।