कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा कुछ दिनों पहले ही माता-पिता बने हैं। उन्होंने 15 जुलाई को नन्हीं परी का स्वागत किया, जो उनके जीवन का सबसे अनमोल उपहार है। कियारा फिलहाल मदरहुड की जर्नी को बहुत एंजॉय कर रही हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है लेकिन वह अक्सर अपने इमोशंस शेयर करती रहती हैं। इस बीच कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें एक खास तस्वीर है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक लॉकेट है जिस पर 'MAMA' लिखा है। ये सिंपल सा लॉकेट भी उनके दिल के करीब है। इस स्पेशल इमोशन को उन्होंने अपने फैंस के साथ भी शेयर किया है।
कियारा बताना चाह रही है कि मां बनने का एहसास कितना खास है। वह अपनी प्यारी बिटिया के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने इमोशनल और हार्ट इमोजी बनाई है। बता दें सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान में स्वर्णनगरी के नाम से मशहूर जैसलमेर में शादी की थी। फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और एक-दूसरे को डेट करने के बाद वे विवाह बंधन में बंध गए। अब शादी के दो साल बाद कपल के घर किलकारी गूंजी है।
बेटी के जन्म को दो महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी तक कपल ने न तो उसका चेहरा रिवील किया है और न ही उसका नाम बताया है। कपल अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की जैसे अपनी बच्ची को लाइमलाइट से दूर रखना चाहता है। फैंस को उनकी बच्ची की पहली फोटो और नाम जानने का बेसब्री से इंतजार है। मां बनने के बाद कियारा को पिछले दिनों ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ 'वॉर 2' में देखा गया था। अब कियारा कन्नड़ फिल्म 'टॉक्सिक : अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' में नजर आएंगी। इस फिल्म में कियारा के अपोजिट साउथ के स्टार यश दिखेंगे। यह फिल्म अगले साल थिएटर्स में दस्तक देगी।
‘द राजा साब’ में प्रभास के साथ हैं संजय दत्त भी, शेयर किया पोस्टर और लिखा…‘बाहुबली’ फेम साउथ इंडियन स्टार प्रभास हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। फैंस को उनकी हर फिल्म का इंतजार रहता है। अभी उनकी अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साब’ के चर्चे जोरों पर है। हाल ही इसका टीजर सामने आया था और अब ट्रेलर देखने के लिए तैयार हो जाएं। प्रभास ने इंस्टाग्राम पर मूवी से जुड़ा नया पोस्टर शेयर कर ट्रेलर डेट की घोषणा की है। पोस्टर में उनके साथ एक्टर संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं। प्रभास ने लिखा, “#TheRajaSaab की दुनिया में कदम रखें... ट्रेलर 29 सितंबर को। @director_maruthi @duttsanjay @vishwaprasad.tg @peoplemediafactory.”
बता दें कि ट्रेलर सोमवार शाम 6 बजे रिवील किया जाएगा। डायरेक्टर मारुती की ये फिल्म पहले इसी साल 5 दिसंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन मेकर्स अब इसे अगले साल लाने के मूड में हैं। मूवी के पोस्ट प्रोडक्शन का काफी काम बचा है, इस वजह से रिलीज पोस्टपोन कर दी गई है। ‘राजा साब’ तेलुगु रोमांटिक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवीवाई एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है।
फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, बोमन ईरानी, जरीना वाहब, वेन्नेला किशोर, ब्रह्मानंदम, वीटीवी गणेश, प्रभास श्रीनु, योगी बाबू, सप्तगिरि की अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म का बजट 450 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इसे तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज किया जाएगा।