‘सिर्फ मेरे पति कर सकते हैं…’ कैटरीना कैफ ने की विकी कौशल की तारीफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ शादी के बाद से अपने पति विक्की कौशल के साथ अपनी खुशहाल जिंदगी को खुलकर एंजॉय कर रही हैं। वह अक्सर विक्की के लिए प्यार जताने से नहीं कतरातीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में, कैटरीना ने फिटनेस और सेल्फ-केयर की अहमियत पर बात करते हुए अपने पति की खास सराहना की।

वॉग इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में कैटरीना ने बताया कि फिटनेस सिर्फ उनके शरीर ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी कितनी जरूरी है। उन्होंने कहा, जब मैं योगा और कार्डियो करती हूं, तो खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करती हूं। इसके साथ ही उन्होंने अपने पति विक्की कौशल की ओर इशारा करते हुए कहा, खुद को अच्छा महसूस कराने की ताकत सिर्फ मेरे पास है, लेकिन कुछ मौकों पर मेरे पति भी मुझे इस एहसास से भर देते हैं। वह मुझे बहुत सारा प्यार और प्रशंसा देते हैं, और मुझे लगता है कि यह सीखना बेहद जरूरी है—बिना शर्त के प्यार को समझना और स्वीकार करना।

कैटरीना और विक्की का खूबसूरत रिश्ता

कैटरीना और विक्की ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। शादी से पहले इस जोड़ी ने कई सालों तक अपने रिश्ते को सबसे छुपाकर रखा, लेकिन शादी के बाद दोनों अक्सर एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। हाल ही में, कैटरीना कैफ अपनी सासू मां के साथ कुंभ मेले में नजर आईं, जहां उन्होंने पवित्र स्नान कर आध्यात्मिक यात्रा का अनुभव किया।
बॉक्स ऑफिस पर ‘छावा’ का जलवा, विक्की कौशल का करियर हाई पर

विक्की कौशल इस समय करियर की ऊंचाइयों पर हैं। उनकी फिल्म 'छावा' जबरदस्त सफलता हासिल कर चुकी है। इस ऐतिहासिक ड्रामा में विक्की ने मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज का दमदार किरदार निभाया है। यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई है, जिसने महज तीन हफ्तों में 477 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। किसी बड़ी फिल्म की रिलीज़ न होने के चलते, 'छावा' जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। यह विक्की कौशल के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है, जिससे उनके स्टारडम को और भी मजबूती मिली है।