बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और 90 के दशक की टॉप हीरोइन करिश्मा कपूर ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान अपने फिल्मी सफर और सुपरस्टार्स के साथ काम करने के अनुभव साझा किए। करिश्मा उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने एक ही करियर में आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है।
तीनों खान्स के साथ काम करने का अनुभवलेडीज स्टडी ग्रुप के एक कार्यक्रम में करिश्मा ने बताया कि उन्हें बेहद खुशी है कि उनके करियर में तीनों खान—शाहरुख, सलमान और आमिर—के साथ अलग-अलग फिल्मों में काम करने का मौका मिला। ये वो समय था, जब हम सभी युवा थे और एक साथ आगे बढ़ रहे थे। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और यहां तक कि गोविंदा, सभी कलाकार एक-दूसरे से बहुत अलग हैं और इनके साथ काम करते हुए मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।' करिश्मा ने कहा,
— “आमिर खान हमेशा अपने काम को लेकर बेहद सजग रहते थे और कई बार सीन को परफेक्ट करने के लिए घंटों रिहर्सल करते थे।”
—“सलमान खान इसके बिलकुल उलट थे। वह सेट पर आते और बिना ज्यादा तैयारी के भी शानदार परफॉर्म कर जाते।”
— “शाहरुख खान बेहद हेल्पफुल इंसान हैं, वह अपने को-स्टार्स का हमेशा ख्याल रखते हैं।”
गोविंदा के साथ यादगार सफरकरिश्मा कपूर ने गोविंदा के साथ काम करने को अपने करियर का खास हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि गोविंदा इतने बेहतरीन डांसर थे कि उनके साथ डांस करते समय हमेशा सतर्क रहना पड़ता था।
करिश्मा ने याद किया कि वह गोविंदा की बहुत बड़ी फैन थीं और फिल्म खुदगर्ज देखने के बाद से ही उन्हें पसंद करने लगी थीं। उन्होंने बताया, “एक इवेंट में जब पहली बार गोविंदा से मिली तो उन्होंने मुझसे कहा—‘तुम बहुत खास लड़की हो और तुम्हारी जिंदगी अद्भुत होगी।’ मुझे तब अंदाजा भी नहीं था कि मैं उनके साथ इतनी सारी हिट फिल्मों और डांस नंबर्स का हिस्सा बनूंगी।”
अक्षय कुमार और अन्य सितारों के साथकरिश्मा ने अक्षय कुमार और अन्य सितारों के साथ अपनी फिल्मों को भी याद किया और कहा कि इंडस्ट्री में काम करने के दौरान हर स्टार से उन्होंने कुछ न कुछ नया सीखा।
करिश्मा कपूर का यह बयान उनके शानदार करियर की झलक देता है। उन्होंने न सिर्फ बड़े सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की बल्कि अपने दमदार अभिनय और डांस से 90 के दशक की सबसे सफल अभिनेत्रियों में अपनी पहचान बनाई।