‘रागिनी एमएमएस’ फेम एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा ने रियल लाइफ में तगड़ा स्टंट कर डाला। इसकी वजह से उन्हें अस्पताल जाना पड़ गया। करिश्मा ने खुद इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर इस बात का खुलासा किया है। करिश्मा फोटो में अस्पताल के बेड पर लेटी दिख रही हैं। करिश्मा ने पोस्ट में बताया कि उन्हें पीठ में काफी गहरी चोट आई है। उनके सिर में भी सूजन है। डॉक्टर्स ने एमआरआई करवाने के लिए कहा है। करिश्मा ने ये भी बताया कि उनकी चोटें वैसे ज्यादा गंभीर नहीं हैं, लेकिन उन्हें एक दिन और अस्पताल में ही रहना पड़ेगा।
करिश्मा ने लिखा, “कल चर्चगेट में एक शूटिंग के लिए जाते समय मैंने ट्रेन पकड़ने का फैसला किया। मैंने साड़ी पहनी थी। जैसे ही मैं ट्रेन में चढ़ी, ट्रेन की स्पीड बढ़ने लगी और मैंने देखा कि मेरा दोस्त ट्रेन में नहीं चढ़ सका है। डर की वजह से मैं ट्रेन से कूद गई। बदकिस्मती से मैं पीठ के बल गिर गई, जिससे मेरा सिर जमीन पर टकरा गया। मुझे पीठ में चोट लग गई है, मेरा सिर सूज गया है और मेरी बॉडी पर चोट के निशान हैं। डॉक्टर ने एमआरआई कराने की सलाह दी है, जिससे पता चल सके कि सिर की चोट गंभीर तो नहीं है। मैं एक दिन तक डाक्टर्स की देख-रेख में रहूंगी।
मुझे कल से बहुत दर्द हो रहा है, लेकिन मैं मजबूत बनी हुई हूं। प्लीज मेरे जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कीजिए। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।” बता दें कि करिश्मा ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’, ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘उजड़ा चमन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह वेब सीरीज में भी एक्टिंग कर चुकी हैं। करिश्मा एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग की दुनिया में भी एक्टिव हैं। साल 2015 में उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ फिल्मी दुनिया में अपने अभिनय करिअर की शुरुआत की थी।
उन्हें लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने टीना नाम की एक लड़की किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने कुछेक फिल्में कीं और ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' का एक गाना भी उन पर फिल्माया गया। उन्हें 'एक विलेन रिटर्न्स' में भी देखा गया था, जिसमें उन्होंने अभिनेता अर्जुन कपूर की पूर्व प्रेमिका सिया का किरदार निभाया था।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर अगस्त में 60 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज हुई थी शिकायतबिजनेसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने 60 करोड़ रुपए की ठगी के मामले पर चुप्पी तोड़ी है। राज पिछले दिनों रिलीज हुई अपनी पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे थे। जब उनसे केस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि बस इंतजार कीजिए और देखिए। यही जिंदगी है। हमने अब तक कुछ नहीं कहा क्योंकि हमें पता है कि हमने कुछ गलत नहीं किया। सच सामने आ जाएगा। हमने कभी जिंदगी में गलत नहीं किया और कभी करेंगे भी नहीं।
बता दें कि शिल्पा और कुंद्रा पर अगस्त में 60 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में शिकायत दर्ज हुई थी। हाल ही में इस मामले में EOW (आर्थिक आपराधिक शाखा) ने कुंद्रा को समन भेजा था। उन्हें 15 सितंबर को बयान दर्ज करवाना होगा। इससे पहले कुंद्रा को 10 सितंबर को पेश होने के तलब किया गया था। हालांकि उन्होंने और समय मांगा था। जांच पूरी होने तक कुंद्रा भारत से बाहर नहीं जा सकेंगे। शिल्पा और कुंद्रा को 3 बार समन किया जा चुका है। दोनों ने वकील के जरिए जांच अधिकारियों से कहा कि वे लंदन में रहते हैं, जिसके चलते वे पेश नहीं हो सकेंगे।
यही वजह रही कि उनकी तरफ से उनके वकील प्रशांत पाटिल हर बार हाजिर हुए। अगस्त में मुंबई के एक बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने शिल्पा और कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। दीपक के मुताबिक उनकी मुलाकात साल 2015 में एजेंट राजेश आर्या के जरिए शिल्पा और कुंद्रा से हुई थी। पहले मामला जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत दर्ज हुआ। चूंकि रकम 10 करोड़ से ज्यादा थी, इसलिए जांच EOW को सौंप दी गई है।