सोनम की पार्टी से बाहर निकलीं करीना कपूर, थकी-उदास नजर आईं, वायरल वीडियो देख फैंस परेशान

बॉलीवुड स्टार सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, लेकिन इस बार सुर्खियों में खुद सोनम नहीं बल्कि करीना कपूर हैं। पार्टी से बाहर निकलते वक्त करीना का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उनका चेहरा मुरझाया नजर आ रहा है। इस क्लिप ने फैंस को हैरान कर दिया है—कुछ चिंतित हैं तो कुछ उनकी उम्र और लुक्स पर सवाल उठा रहे हैं।

पार्टी में ग्लैमरस एंट्री, बाहर आते ही छा गई चिंता

सोनम कपूर की इस बर्थडे पार्टी में बी-टाउन की तमाम हस्तियां मौजूद थीं। करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ येलो सैटेन फ्लोई ड्रेस में पहुंची थीं। उन्होंने वेट हेयर लुक और स्मोकी आईज के साथ बेहद सिंपल मेकअप किया था। लेकिन पार्टी से बाहर निकलते समय जैसे ही वो कैमरे की नजर में आईं, सोशल मीडिया पर मानो हलचल मच गई।

वायरल वीडियो में नजर आया बदला लुक

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में करीना कार में बैठती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनका चेहरा काफी थका हुआ और तनावभरा लग रहा है। यहां तक कि उनके चेहरे पर झुर्रियां और बारीक रेखाएं भी साफ दिख रही हैं, जिन्हें कुछ फैंस ने उम्र का असर कहा तो कुछ ने चिंता का कारण बताया।

जो वीडियो सामने आया है, उसमें करीना कपूर की आंखों गीली नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है मानो वह उंगली से आंसू साफ कर रही हैं, पर जैसे ही उनकी नजर पपाराजी पर पड़ती है, तो स्मार्टली सिचुएशन हैंडल करती दिखीं। उन्होंने पपाराजी को एहसास ही नहीं होने दिया कि वह रो रही हैं। लेकिन फैंस वीडियो को बारीकी से देखकर भांप गए कि करीना कुछ उदास हैं और वो इमोशनल हो रही हैं।

एक यूज़र ने लिखा, करीना पहले कभी ऐसी नहीं दिखीं, वो बहुत बूढ़ी लगने लगी हैं। वहीं एक अन्य ने कहा, क्या करीना रो रही हैं? वो आंसू पोछ रही थीं। हालांकि, कुछ फैंस ने यह भी कहा कि वह बस थकी हुई दिख रही थीं और शायद कैमरा एंगल की वजह से यह सब ज्यादा उभरा।

कई यूजर्स ने किया सपोर्ट भी


जहां कुछ लोगों ने करीना की उम्र और लुक्स को लेकर ट्रोल किया, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका समर्थन भी किया। एक ने लिखा, 44 की उम्र में भी करीना जैसी ग्रेसफुल नेचुरल ब्यूटी बहुत कम देखने को मिलती है।

एक अन्य यूजर ने कहा, करीना जैसी महिलाओं को देख कर समझ आता है कि उम्र को ग्रेसफुली कैसे अपनाया जाए। वहीं किसी ने लिखा, ना कोई फिल्टर, ना प्लास्टिक सर्जरी—ये है असली आत्मविश्वास।

वर्क फ्रंट पर फिलहाल शांत हैं करीना

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर पिछली बार 'बकिंघम मर्डर्स' और 'सिंघम अगेन' में नजर आई थीं। फिलहाल उनकी अगली फिल्म को लेकर कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया है।

इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि सेलेब्स की हर सार्वजनिक उपस्थिति पर सोशल मीडिया कितनी तेजी से प्रतिक्रिया देता है—चाहे वो तारीफ हो या ट्रोलिंग।