मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान (44) अक्सर खबरों में रहती हैं। कभी उनकी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबर आती है तो कभी पर्सनल लाइफ पर अपडेट मिलती है। करीना को अपने फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है। ऐसे में वह हमेशा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। करीना ने शनिवार (8 फरवरी) को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जो सबका ध्यान खींच रही है। करीना ने शादी, तलाक, एंग्जायटी और बच्चों को लेकर बात की है।
करीना के मुताबिक जब हमारे करीबियों के साथ कोई बड़ी घटना होती है, तो ये हमें विनम्र बना देती है। उन्होंने लिखा कि शादी, तलाक, चिंता, बच्चे का जन्म, किसी अपने की मौत या पैरेंटिंग जैसी चीजों को हम तब तक पूरी तरह नहीं समझ सकते, जब तक खुद इसका अनुभव न करें। जीवन में हालात को लेकर बनाए गए नियम और धारणाएं हमेशा सही नहीं होतीं। हमें लगता है कि हम सबसे समझदार हैं, लेकिन समय आने पर जीवन हमें सिखा देता है।
करीना की यह पोस्ट देखने के बाद फैंस सोच में पड़ गए हैं कि उन्होंने इतनी गंभीर बातें क्यों लिखी हैं। वे तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं और जानना चाह रहे हैं कि करीना का इशारा किसकी तरफ है या फिर वह क्या कहना चाहती हैं। करीना के चाहने वालों को ऐसा भी लग रहा है कि कहीं वह किसी मुश्किल से तो नहीं गुजर रहीं।
इससे पहले करीना ने पिछले महीने उनके पति एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने मीडिया से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और उन्हें थोड़ा स्पेस देने की अपील की थी। करीना ने लिखा था कि ये उनके परिवार के लिए बहुत मुश्किल दिन था और वे अब भी इससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं।
पिछले महीने करीना के पति सैफ अली खान पर घर में हुआ था हमलाबता दें, 15 जनवरी की रात सैफ पर हमला हुआ था। एक शख्स उनके घर में घुस गया और उन पर चाकू से 6 बार हमला किया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। सैफ की हालत में सुधार है और उन्हें हाल ही नेटफ्लिक्स की एक इवेंट में स्पॉट किया गया था। सैफ पर जब हमला हुआ था, तब करीना घर पर ही थीं। उन्होंने सैफ को खून में तरबतर देखा था।
सैफ पर हमले के बाद मुंबई पुलिस ने करीना से पूछताछ कर उनका बयान भी लिया था। करीना ने पुलिस को बताया था कि सैफ पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल इस्लाम ने कोई चीज नहीं चुराई थी जबकि सामने ही गहने आदि रखे हुए थे। उल्लेखनीय है कि सैफ और करीना की शादी साल 2012 में हुई थी। उनके दो बेटे तैमूर (8) और जेह (4) हैं। सैफ-करीना काम से फुर्सत मिलते ही बच्चों के साथ घूमने निकल जाते हैं।