7 महीने के हुए छोटें नवाब, मौसी ने की ख़ुशी जाहिर

करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर का पहला जन्‍मदिन मनाया है। 7 महीने के तैमूर के बर्थडे केक की फोटो किसी और ने नहीं बल्कि तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर ने शेयर की। इस तस्वीर के ऊपर उन्होंने लिखा- हमारा बच्चा 7 महीने का हो गया है। तैमूर के बर्थडे केक को देखकर तो यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्टी काफी शानदार रही होगी।

बता दें कि तैमूर 20 दिसंबर को पूरे 1 साल का हो जाएगा। करीना ने हाल ही में कहा कि उन्हें अपने बेटे की मीडिया द्वारा खींची जाने वाली तस्वीरों से कोई परेशानी नहीं है। उनका मानना है कि तैमूर सबसे ज्यादा अमेजिंग दिखने वाला बच्चा है।