एक्टर करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है। दोनों पिछले कई सालों से साथ हैं और एक-दूसरे के लिए खुलकर प्यार का इजहार करते हैं। इस बीच करण ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जो दावा कर रहे हैं कि उनका और तेजस्वी का रिश्ता खतरे में है। करण ने इंस्टा स्टोरी पर कुछ ऑनलाइन रिपोर्ट्स और यूट्यूब वीडियो के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए, जिनमें दावा किया गया कि उनके और तेजस्वी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। करण का मानना है कि उनके खिलाफ की जा रही ऐसी सारी कवरेज पेड है। उन्होंने लिखा, “थोड़ा और पैसा लगाओ मेरे शुभचिंतकों, दाल गल नहीं रही तुम्हारी।”
करण ने तेजस्वी के साथ अपने रिश्ते को नकली कहने और अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर के साथ कथित तौर पर धोखा देने के आरोपों पर गुस्सा जाहिर किया। उल्लेखनीय है कि करण और तेजस्वी की मुलाकात ‘बिग बॉस 15’ के घर के अंदर हुई थी और वहीं दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। तब से उनका साथ बना हुआ है। हालांकि बीच-बीच में उनके ब्रेकअप की अफवाहें भी उड़ती रहती हैं। पिछले साल ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को चौंका दिया था लेकिन तब करण ने ऐसी सभी अटकलों को खारिज कर दिया था।
कहा जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो करण इन दिनों कलर्स टीवी के कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आ रहे हैं। यह शो अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। दूसरी ओर तेजस्वी ने कुछ समय पहले सोनी टीवी के रियलिटी कुकिंग शो ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ में कंटेस्टेंट के रूप में शिरकत की थी।
हर्षाली मल्होत्रा ने फिल्म का पोस्टर शेयर करने के साथ लिखा लंबा-चौड़ा नोटसलमान खान की सुपरहिट मूवी 'बजरंगी भाईजान' (2015) में एक्ट्रेस हर्षाली मल्होत्रा ने 'मुन्नी' का किरदार निभाकर सबका दिल जीत लिया था। हर्षाली के फैंस के लिए खुशखबरी है। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए यह यह जानकारी साझा की है। वह साउथ इंडियन स्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘अखंड 2’ का हिस्सा हैं, जो 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने हाल ही हर्षाली का पहला लुक शेयर किया।
अब हर्षाली ने एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है। हर्षाली ने लिखा, “एक खामोशी थी जो सब कुछ कह गई, एक मुस्कान थी जो दिल में रह गई। छोटी सी मुन्नी थी, पर यादों में बड़ी बन गई। आज फिर एक कहानी लेकर आई हूं, इस बार लफ्जों के साथ, एक नई रोशनी बन कर छाई हूं। जब आप मुन्नी को याद कर रहे थे, मैं तैयारी कर रही थी - सीख रही थी, बढ़ रही थी, और बन रही थी ताकि एक दिन, जब मैं वापस आऊं, तो मैं न केवल उस छोटी लड़की के रूप में लौटूं, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो स्क्रीन पर फिर से सब कुछ महसूस करने के लिए तैयार हो, आपके साथ. अब, मैं आखिरकार उसे आपके साथ शेयर करने के लिए तैयार हूं।
मैंने हर सीन में आत्मा डाल दी है। इस बार भी मुझे आपका प्यार चाहिए-वही आशीर्वाद, वही तालियों की गूंज, वही आंखों का प्यार, मेरे लिए वही जज्बात, मुन्नी की खामोशी से लेकर जननी की आवाज तक, ये सिर्फ मेरी वापसी नहीं है, यह हमारा है, दशहरा में अखंड 2 ठंडावम् 25 सितम्बर, पैन इंडिया रिलीज - हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम।”