टीवी और सोशल मीडिया स्टार करण कुंद्रा अपनी लाइफ के अपडेट्स फैंस के साथ लगातार शेयर करते रहते हैं। उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है, इसलिए फैंस हर नए पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। गाड़ियों के शौकीन करण के कलेक्शन में अब एक और लग्ज़री कार जुड़ गई है। हाल ही में उन्होंने 3 करोड़ रुपये की नई कार खरीदी और इसके साथ पोज़ देते हुए फोटो और वीडियो शेयर किए।
करण कुंद्रा की नई कारकरण ने ब्लैक कलर की जी-वेगन खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ बताई जा रही है। यह कार उन्होंने दिल्ली से खरीदी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए करण ने केवल G कैप्शन लिखा है और वीडियो भी शेयर की है। फैंस ने उनके पोस्ट पर बधाई और शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी है।
फैंस को तेजस्वी प्रकाश की कमी खलीहालांकि, इस पूरे उत्सव में एक चीज़ फैंस को मिस लग रही है—करण की गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश। कार की डिलीवरी के समय तेजस्वी दिल्ली नहीं पहुंचीं और करण के पोस्ट पर भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट करके तेजस्वी के बारे में पूछने लगे।
एक यूजर ने लिखा, करण तेजा के साथ ही अच्छे लगते हैं, कब दोनों की साथ में वीडियो आएगी?
दूसरे ने लिखा, तुमने कार लेने के लिए तेजा को क्यों नहीं साथ लिया, ब्रेकअप हो गया क्या?
एक और कमेंट में पूछा गया, तेजा कहां है तेजा?
करण और तेजस्वी का रिलेशनशिप अपडेटकरण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। करण ने अपने शो लाफ्टर शेफ्स 2 में भी कहा था कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे। अब फैंस को उनकी शादी की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है।