नेटफ्लिक्स ने हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के अपकमिंग एपिसोड का एक नया और मज़ेदार प्रोमो जारी किया है। इस एपिसोड में पहली बार एक खास सेलिब्रिटी कपल– परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक साथ मंच पर दिखाई देने वाले हैं। प्रोमो की शुरुआत में दोनों कपिल के मंच पर हाथ में हाथ डाले एंट्री करते हैं, लेकिन दर्शकों की नज़र तुरंत राघव के पैरों पर टिक जाती है, क्योंकि वे बिना जूतों के पहुंचे हैं।
प्रोमो के शुरुआती दृश्य में देखा जा सकता है कि जैसे ही परिणीति और राघव मंच पर आते हैं, वहां मौजूद सभी लोग राघव को नंगे पैर देखकर हैरान रह जाते हैं। कपिल शर्मा भी मौके का फायदा उठाते हुए चुटकी लेते हैं, “आपने क्या मन्नत मांगी थी कि अगर परी से शादी हो गई तो कपिल के शो में नंगे पांव जाऊंगा?” इस बात पर पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठता है।
जूते चोरी का खुलासा मंच परकपिल के मज़ेदार सवाल का जवाब देते हुए राघव चड्ढा मज़ाकिया लहज़े में शिकायत करते हैं कि उनके जूते किसी ने बैकस्टेज से चुरा लिए। तभी शो के अन्य कलाकार कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा, राघव के जूते लेकर मंच पर आते हैं। वे उन्हें “जीजू-जीजू” कहते हुए छेड़ते हैं और फिर शरारत से कहते हैं कि जूते वापस चाहिए तो कुछ ‘नज़राना’ देना पड़ेगा। इस पर राघव मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, “नेता की जेब से पैसा निकलवाना इतना आसान थोड़ी है!”
राजनीति बनाम रोमांस पर कपिल का सवालइसके बाद कपिल शर्मा राघव से पूछ बैठते हैं, “आपके लिए क्या ज़्यादा मुश्किल रहा– चुनाव जीतना या अपनी पत्नी का दिल?” इस पर परिणीति तुरंत बोल पड़ती हैं, “मेरे लिए तो राघव का ध्यान उनके काम से हटाना सबसे मुश्किल रहा।” कपिल तुरंत मज़ेदार टिप्पणी करते हैं, “इसका मतलब तो ये हुआ कि हमारे नेता काम करना चाहते हैं लेकिन उनकी पत्नियां उन्हें करने नहीं देतीं!”
लव स्टोरी का खुलासा और रोमांटिक नोकझोंकप्रोमो में आगे राघव और परिणीति अपनी प्रेम कहानी के कुछ खास पलों को साझा करते हैं। राघव बताते हैं कि यह प्यार पहली नज़र का था। लेकिन परिणीति तुरंत मुस्कराते हुए कहती हैं, “वो पहली नज़र का प्यार मेरी तरफ से था।” इस जवाब पर कपिल मौके का फायदा उठाते हुए परिणीति से पूछते हैं, “कहीं आपने मुझे देखकर भी ऐसा कुछ महसूस तो नहीं किया था? ब्रेकफास्ट डेट पर चलतीं क्या?” इस पर भी सभी हँस पड़ते हैं।
इस एपिसोड में दोनों के बीच की प्यारी सी नोकझोंक भी देखने को मिलती है, जिससे कपल की केमिस्ट्री और भी खूबसूरत नज़र आती है। शो का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों में एपिसोड को लेकर उत्सुकता भी बढ़ गई है।