Watch Trailer : काजोल की नई फिल्म VIP 2 का ट्रेलर अब हिंदी में

काजोल की नई फिल्म VIP 2 का ट्रेलर अब हिंदी में आया है। जाहिर है यह तय हो गया है कि इसे हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। इसकी वजह काजोल और धनुष की हिंदी भाषी इलाकों में लोकप्रियता है। इससे पहले यह ट्रेलर साउथ इंडियन भाषा में दिख चुका है। तब यह जून के आखिरी सप्ताह में रिलीज हुआ था।

वैसे फिल्मी दुनिया में यह चर्चा बहुत पहले से है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल, टॉलीवुड स्टार धनुष के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। अब इस फिल्म का टीजर पोस्टर रिलीज हो गया है। आपको बता दें कि फिल्म 'मिन्सारा कनावु' के बाद यह साउथ इंडस्ट्री में काजोल की दूसरी फिल्म है।

VIP 2 का ट्रेलर आपको शाहरुख खान की फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' की याद दिला देगा। इसमें काजोल को धनुष से उलझते हुए देखा जा सकता है। दोनों की किसी कंस्ट्रक्शन कंपनी का हिस्सा दिखाए गए हैं।

कुछ समय पहले ही फिल्म VIP 2 की घोषणा हुई थी। हर कोई काजोल और धनुष की जोड़ी के बारे में जानकार चौंक गया था। जनवरी में इसका पहला पोस्टर रिलीज किया गया था। इसमें काजोल और धनुष किसी कंस्ट्रक्शन साईट पर खड़े नजर आए थे।