Video : गुस्से में दिखीं बेटी न्यासा के साथ स्पॉट हुईं काजोल, परिणीति को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे राघव

एक्ट्रेस काजोल ने 90 के दशक में अपनी अदाकारी से धूम मचा दी थी। काजोल ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी। काजोल ने अजय देवगन के साथ भी कुछ बढ़िया फिल्मों में काम किया। बाद में दोनों विवाह बंधन में बंध गए। काजोल आजकल एक्टिंग की दुनिया में कम ही एक्टिव हैं और वे अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं।

आज रविवार को काजोल मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी न्यासा देवगन भी थीं। काजोल इस दौरान जल्दी में दिखीं और कुछ गुस्से में भी नजर आ रही थीं। बिना मेकअप नजर आईं काजोल ने एयरपोर्ट पर मौजूद फोटोग्राफर्स और पैपराजी को बिल्कुल भी तवज्जो नहीं दी और पोज दिए बगैर तेजी से अंदर चली गई। काजोल ने सिक्योरिटी चैकिंग के दौरान न्यासा को इशारा कर अंदर जाने को भी कहा।

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों को काजोल के इस रुख से ठेस पहुंची। यूजर्स जानना चाह रहे हैं कि काजोल ने मीडियाकर्मियों को सहयोग क्यों नहीं किया और उनके गुस्से का क्या कारण था। हाल ही काजोल ने अपने बेटे युग का 13वां जन्मदिन मनाया था। काजोल आखिरी बार वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने एक वकील का किरदार निभाया था। दर्शकों ने काजोल के इस किरदार को खूब प्यार दिया।

परिणीति और राघव की शादी की तैयारियां जोरों पर, 23-24 को उदयपुर में होंगी रस्में

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। परिणीति जल्द ही आप नेता राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। कपल जोर-शोर से शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है। आज रविवार (17 सितंबर) सुबह परिणीति को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

इस बीच अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि राघव अपनी होने वाली दुल्हनिया को रिसीव करने एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। दोनों एयरपोर्ट पर साथ चलते दिखाई दिए। इस दौरान परिणीति के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं परिणीति अपने मंगेतर से कुछ बातें भी करती नजर आईं।

परिणीति ने व्हाइट कलर की टी शर्ट और ब्लू कलर का शर्ट पहना हुआ था। वहीं राघव ने भी परिणीति के साथ ट्विंनिंग करते हुए ब्लू कलर की शर्ट पहन रखी थी। दोनों 24 सितंबर को सात फेरे लेंगे। यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग है, जिसके लिए उदयपुर के लीला पैलेस का चयन किया गया है। 23 सितंबर से रस्में शुरू हो जाएंगी। 24 को रात में रिसेप्शन भी रखा गया है।