अमेजन प्राइम वीडियो की एक्शन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के अब तक तीन सीजन आए हैं और इन सभी ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है। लोगों को इसका कॉन्सेप्ट और कलाकारों की अदाकारी खूब पसंद आई। इस वेब सीरीज के मेकर्स ने इस सीरीज को फिल्म में बदलने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक बार फिर से ‘मुन्ना भैया’ जिंदा होंगे। इसके साथ ही ‘कालीन भैया’ और ‘गुड्डू पंडित’ की टक्कर दिखाई जाएगी। मूवी का टाइटल 'मिर्जापुर द फिल्म' होगा। इस बीच इस फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट आई है, जिसके मुताबिक फिल्म में दो बड़े स्टार्स की एंट्री हो गई है।
'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में मशहूर एक्टर रवि किशन और जितेंद्र कुमार भी होंगे। उनका क्या किरदार होने वाला है, इस पर से अभी पर्दा नहीं उठा है। दोनों ने पंकज त्रिपाठी, अली फजल, विजय वर्मा समेत फिल्म की बाकी स्टारकास्ट को जॉइन कर लिया है। फिल्म के लिए लुक टेस्ट और रीडिंग सेशन पर टीम ने काम करना शुरू कर दिया है। दोनों एक्टर ने प्री-प्रोडक्शन वर्क में भी टीम को जॉइन किया है। हालांकि अभी ये भी जानना बाकी है कि आखिर अगर इन्हें फिल्म में शामिल किया जाता है तो किस किरदार को किस गैंग में रखा जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अगर ऐसा सच हुआ तो अंत तक ही दोनों के किरदारों को एकदम सस्पेंस में रखा जाएगा, ताकी फिल्म देखने की उत्सुकता बनी रहे। बता दें जितेंद्र कुमार की पहचान वेब सीरीज ‘पंचायत’ के ‘सचिव जी’ के रूप में है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू हो जाएगी। सीरीज की जैसे फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी भी गुरमीत सिंह के पास ही होगी। मेकर्स इसे साल 2026 में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। सीरीज देखने वाले लोग फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। लोग अब बड़े पर्दे पर ‘कालीन भैया’, ‘गुड्डू पंडित’ और ‘मुन्ना भैया’ का जादू चलते देखना चाहते हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने स्वतंत्रता दिवस के साथ मनाया सास-ससुर की एनिवर्सरी और देवर के बर्थडे का जश्नग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका ने 15 अगस्त को न्यूयॉर्क में आजादी के जश्न के साथ-साथ अपने सास-ससुर की 40वीं एनिवर्सरी और देवर का बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस खुशी भरे अवसर की झलकियां शेयर की हैं। इस मौके पर प्रियंका और उनके पति निक जोनास ने अपने पेरेंट्स के लिए एक ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा। प्रियंका की सास का इस पार्टी में ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। उन्होंने ब्लैक ड्रेस पहनी थी। वहीं प्रियंका के ससुर अपनी वाइफ से ट्विनिंग करते दिखे।
प्रियंका के लुक की बात करें तो उन्होंने हरे रंग की ड्रेस पहनी और अपने बालों को बन में बांधा। निक टक्सीडो में नजर आए। प्रियंका सास को किस कर उन पर प्यार लुटाती हुई दिखीं। एक फोटो में प्रियंका और निक की सिजलिंग और रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली। दोनों एक-दूजे के प्यार में डूबे थे। दूसरी तस्वीर में प्रियंका और निक ताली बजाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि फ्रेंकलिन जोनास और उनकी गर्लफ्रेंड एना ओल्सन उनके पास खड़े हैं।
एक तस्वीर में डेनिस और केविन जोनास सीनियर पार्टी वेन्यू के अंदर हाथ पकड़े हुए साथ-साथ चल रहे हैं। प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'SSMB29' में नजर आने वाली हैं, इसमें उनके साथ महेश बाबू भी दिखाई देंगे। इससे पहले प्रियंका हॉलीवुड एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में दिखी थीं, जो प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।