बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और पिता बोनी कपूर संग एयरपोर्ट पर दिखीं जान्हवी, बहन खुशी भी हुईं स्पॉट

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में जान्हवी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, पापा बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर भी नजर आई। इस दौरान जान्हवी ब्लू सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं पैपराजी को देख जान्हवी ब्लश करती हुई दिखाई दीं।

इससे पहले भी जान्हवी कपूर को उनके बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया जा चूका है। बीते दिनों दोनों को फिल्ममेकर करण जौहर के घर से निकलते हुए देखा गया था। इसके अलावा भी एक्ट्रेस 29 दिसंबर 2022 को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई में शिखर पहाड़िया के साथ पार्टी में शामिल हुई थीं।