एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। हालांकि इस बीच जान्हवी किसी और कारण से चर्चाओं में आ गई हैं। वह शनिवार (16 अगस्त) को मुंबई के घाटकोपर में जन्माष्टमी के दही हांडी समारोह में शामिल हुईं। जान्हवी ने वहां नारियल से मटकी फोड़ी और भारत माता की जय का नारा लगाया। यह बात सोशल मीडिया यूजर्स को नहीं जमी और वे जान्हवी को ट्रॉल करने लगे। उन्होंने जान्हवी के जयकारे वाले वीडियो का मीम बना दिया। बात ज्यादा बढ़ने पर जान्हवी से रहा नहीं गया और उन्होंने ट्रॉल्स को करारा जवाब दिया है।
जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जन्माष्टमी का पूरा वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आपके लिए पूरा वीडियो। इवेंट में लोगों ने भी भारत माता की जय का नारा लगाया था, अगर उनके बोलने के बाद नहीं बोलती तो प्रॉब्लम और बोलो तो भी वीडियो को मीम मटिरियल के तौर पर यूज करते हो। वैसे सिर्फ जन्माष्टमी के दिन नहीं, मैं रोज बोलूंगी भारत माता की जय।” उल्लेखनीय है कि जान्हवी पहले भी कई मौकों पर किसी न किसी कारण से यूजर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। कुछ महीने पहले वह रैंप वॉक के कारण तथा फिल्मों में एक्टिंग के लिए लगातार ट्रॉल होती रहती हैं। जान्हवी चुप नहीं रहती और हर दफा ऐसे लोगों को करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर देती हैं।
जान्हवी के काम की बात करें तो 29 अगस्त को उनकी फिल्म ‘परम सुंदरी’ रिलीज होने जा रही है। इसमें उन्होंने एक दक्षिण भारतीय लड़की का रोल किया है। उनके अपोजिट एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। हाल ही एक मलयाली एक्ट्रेस ने इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद जान्हवी को आड़े हाथों लेते हुए उनकी आलोचना की थी। जान्हवी ने साल 2018 में ‘धड़क’ मूवी के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसमें उनके अपोजिट शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर थे।
‘सुपरमैन’ फिल्मों में ‘जनरल जॉड’ का किरदार अदा करने वाले एक्टर टेरेंस स्टैम्प ने छोड़ी दुनियाहॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। ‘सुपरमैन’ फिल्मों में ‘जनरल जॉड’ का रोल प्ले कर दुनियाभर में नाम कमाने वाले एक्टर टेरेंस स्टैम्प ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वे 87 साल के थे। उन्होंने कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘सुपरमैन’ फ्रेंचाइजी और ‘द एडवेंचर्स ऑफ प्रिसिला’ जैसी फिल्में शामिल हैं। टेरेंस के निधन की जानकारी स्टैम्प परिवार ने दी है। स्टैम्प का जन्म साल 1938 में लंदन के ईस्ट एंड में हुआ था। उनके पिता एक टगबोट स्टोकर थे।
स्टैम्प को ‘सुपरमैन’ फिल्मों में उनके विलेन के किरदार ‘जनरल जॉड’ के लिए याद किया जाता है। इस एक किरदार की वजह से वे 1960 के दशक के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो गए थे। उनकी फिल्म ‘द एडवेंचर्स ऑफ प्रिसिला’ और ‘क्वीन ऑफ द डेजर्ट’ को ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन मिला था। स्टैम्प ने एक बार बताया था कि वे दूसरे विश्व युद्ध के दौरान एक बार बम विस्फोट के चपेट में आने से बाल-बाल बच गए थे।
इसके बाद उन्होंने स्कूल की पढ़ाई छोड़कर एड्स में काम करना शुरू कर दिया, जिसके जरिए उन्हें ड्रामा स्कूल में स्कॉलरशिप मिली, जिसने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख दिया था। इसके बाद ही उन्होंने एक्टिंग करिअर की शुरुआत की। इसके बाद स्टैम्प ने रिचर्ड डोनर की फिल्म ‘सुपरमैन’ और ‘सुपरमैन II’ में ‘जनरल जॉड’ का किरदार निभाया, जिसने उन्हें दुनियाभर में फेमस कर दिया।