2 News : 2 करोड़ की कार में दिखीं जैकलीन फर्नांडीज, परिवार के साथ दुर्गा पूजा समारोह में पहुंचीं काजोल

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज हमेशा किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में रहती हैं। फैंस को जैकलीन की प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी काफी दिलचस्पी है। वह एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। हाल ही में जैकलीन को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस दौरान जैकलीन एक लग्जरियस कार में बैठी हुई दिख रही हैं। यह एक इलेक्ट्रिक कार BMW i7 है। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जाती है। जैकलीन को महंगी गाड़ियों का काफी शौक है। उनके पास ‘हमर एच2′, ‘मर्सिडीज-बेंज मेबैक एस 500’, ‘रेंज रोवर वोग’, ‘बीएमडब्ल्यू 525डी’ और जीप ‘कंपास’ भी है।

उल्लेखनीय है कि जैकलीन का नाम महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा था। दोनों रिलेशनशिप में थे। इस दौरान जैकलीन को सुकेश ने कई गिफ्ट दिए थे। पूछताछ के लिए जैकलीन को कई बार कोर्ट के चक्कर काटने पड़े। दूसरी ओर, जेल में बैठा सुकेश आज भी जैकलीन को खूब चाहता है। वह आएदिन जैकलीन के लिए लैटर लिखता है।

काजोल ने की मस्ती, लोगों के साथ खिंचवाई फोटो

इस समय नवरात्रि चल रही है। हर साल कई फिल्म स्टार दुर्गा पूजा पंडाल में मां के दर्शन करने पहुंचते हैं। अब मशहूर एक्ट्रेस काजोल भी परिवार के साथ दुर्गा पूजा समारोह में पहुंचीं। वहां उन्होंने देवी मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। काजोल पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति के सामने जाकर बैठती हुई दिखीं।

वहां पहले से ही कई और महिलाएं भी बैठी होती हैं, काजोल भी उनके साथ जाकर बैठ जाती हैं। इसके साथ ही काजोल कई लोगों के साथ फोटो भी क्लिक करवा रही हैं। वह मस्ती करती दिखाई दीं। उन्होंने इस दौरान येलो कलर की साड़ी पहन रखी थी। साथ ही बालों में बन बनाया और डार्क लिपस्टिक के साथ लुक कम्प्लीट किया।

हाल ही में काजोल की सुपरहिट फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ ने अपनी रिलीज के 25 साल पूरे किए हैं। इसके अलावा शुक्रवार (20 अक्टूबर) को एक और सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 28 साल पूरे हुए हैं। इस खास दिन को लेकर काजोल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की।