भाई और मां को याद कर भावुक हुए जैकी, किया इन बातों का खुलासा, लिपलॉक किस करते दिखे रिया-करण

एक्टर जैकी श्रॉफ बॉलीवुड में जग्गू दादा नाम से मशहूर हैं। जैकी ने 80 और 90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर फैंस का खूब मनोरंजन किया। वे अब भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं और सलेक्टेड फिल्में करते हैं। जैकी ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। जैकी ने अपने जीवन के दौरान कई बार विपरीत और दुखद परिस्थितियों का सामना किया है। वे जब 10 साल के थे तो उन्होंने अपने भाई को खो दिया था। जैकी के पिता ज्योतिषी थे और भाई को चेतावनी भी दी थी, लेकिन उसने उनकी नहीं सुनी।

जैकी ने ट्वीक इंडिया चैनल के लिए लेखिका व एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना को दिए गए एक इंटरव्यू में भाई से जुड़ी बात का खुलासा किया। जैकी ने बताया कि मेरे भाई ने 17 साल की उम्र में ही यह दुनिया छोड़ दी थी। घर से बाहर जाते वक्त पिता ने उसे चेतावनी देते हुए बाहर न जाने की सलाह दी थी। जिस दिन उसकी मौत हुई थी उस दिन पिताजी ने कहा था कि आज खराब दिन है, बाहर मत जाना। उसने यह अनसुना कर दिया और काम पर चला गया। सेंचुरी मिल्स के बाहर समुद्र है, वहां एक जना डूब रहा था।

भाई उसे बचाने के लिए समुद्र में कूद गया, जबकि उसे तैरना ही नहीं आता था। वो शख्स तो बच गया लेकिन भाई डूब गया। मेरा ज्योतिष पर विश्वास है। मेरे पिताजी ने मुझे बताया था कि मैं अभिनेता बनूंगा। मैं मां के बहुत करीब था। उसके मरने के बाद मेरा शरीर ठंडा पड़ गया था, मैं वहीं खड़ा था जहां मां को मुखाग्नि दी जा रही थी। मैं इतना दुखी था कि उस मुखाग्नि में कूदने वाला था लेकिन फिर जैसे-तैसे खुद को संभाला।


रिया कपूर ने अपने घर पर रखी थी क्रिसमस पार्टी

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की बेटी और फिल्ममेकर रिया कपूर ने अपने घर पर क्रिसमस पार्टी रखी। रिया की शादी के बाद ये पहली क्रिसमस थी, जिसे उन्होंने बड़े रोमांटिक अंदाज में पति करण बुलानी के साथ सेलिब्रेट किया। रिया ने इस स्पेशल डे की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। रिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस को शादी के बाद पहली क्रिसमस सेलिब्रेशन के बारे में बताया। रिया और करण नए घर में में बड़े रोमांटिक अंदाज में किस करते नजर आए। इस दौरान उनके पैट भी साथ थे।

रिया ने लिखा, 'ये पहली क्रिससम है जब हमने @lisamishramusic को लाइव परफॉर्म करते हुए देखा। इन्होंने हमारी क्रिसमस को यादगार बना दिया। हम सभी कोविड से सेफ हैं।’ रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को पर्सनल लाइफ से रूबरू कराती रहती हैं। पिछले दिनों रिया ने अपने दोस्तों के लिए प्री-क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया था, जिसमे करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर ने शिरकत की थी।