ईशा देओल से तलाक के बाद, उनके पूर्व पति भरत तख्तानी ने अपनी लाइफ में नई खुशियों की एंट्री कर ली है। हाल ही में, बिजनेसमैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ रोमांटिक तस्वीर साझा की, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस और मीडिया में कयासों का बाजार गर्म कर दिया।
भरत तख्तानी की नई जिंदगी में प्यारभरत तख्तानी ने जिस मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीर साझा की है, उनका नाम मेघना लखानी बताया जा रहा है। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए और गले लगाए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ भरत ने कैप्शन लिखा, “परिवार में आपका स्वागत है, ये ऑफिशियल है।”
मेघना ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस तस्वीर को शेयर किया और एक और फोटो पोस्ट की जिसमें वह भरत के साथ पोज़ देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर ने यह साफ कर दिया कि भरत अब अपनी निजी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और उनके रिश्ते की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है।
भरत और ईशा के पैचअप की अफवाहें भरी थींकुछ समय पहले, भरत और ईशा परमार्थ निकेतन में सार्वजनिक रूप से एक साथ देखे गए थे। वहां उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ गंगा आरती में भाग लिया। इस दौरान एक्स कपल को धार्मिक अनुष्ठान करते देखा गया, जिससे मीडिया और फैंस में यह अफवाह फैल गई कि दोनों के बीच सुलह हो गई है। लेकिन अब भरत की मेघना के साथ रोमांटिक तस्वीरों ने यह कयास पूरी तरह खारिज कर दिए हैं।
ईशा देओल और भरत तख्तानी कब अलग हुए?ईशा देओल और भरत तख्तानी ने साल 2012 में शादी की थी। लेकिन 11 साल बाद, 2024 में, दोनों ने अलग होने का ऐलान किया। दोनों ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि उनका सैपरेशन “म्युचुअल और एमिकेबल” है। उन्होंने कहा, “हमने आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण ढंग से अलग होने का फैसला किया है। हमारे बच्चों के बेस्ट इंटरेस्ट और वेलफेयर हमारे लिए सर्वोपरि हैं। हम चाहेंगे कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए।”
इस जोड़ी की दो बेटियां हैं – राध्या और मिराया, जिनकी उम्र क्रमशः छह और चार साल है।