2 News : उर्वशी और ओरी की शादी को लेकर इसलिए लग रहीं अटकलें, एक्ट्रेस को जन्मदिन से पहले मिला यह सरप्राइज

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उर्वशी की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरें आती रहती हैं। उर्वशी मीडिया फ्रेंडली हैं और ऐसे में वह पैपराजी की फेवरेट हैं। इस बीच उर्वशी एक खास कारण से लाइमलाइट में हैं। दरअसल उर्वशी का नाम सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान आवत्रमणि उर्फ ओरी से जोड़ा जा रहा है। यहां तक कि फैंस उनकी शादी की अटकलें लगा रहे हैं। सेलेब किड्स के दोस्त के रूप में मशहूर ओरी ने हाल ही में आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी के फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए।

इसमें ओरी लाल कुर्ता, नेहरू जैकेट और सफेद पैंट में स्टाइलिश नजर आ रहे थे। इस पर उर्वशी ने मजेदार रिएक्शन दी। ओरी को इस अंदाज में देख उर्वशी ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “आपकी शादी में आने का इंतजार नहीं कर सकती।” इसके बाद ओरी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “हमारी।” यह टिप्पणी कुछ ही समय में जबरदस्त तरीके से वायरल हो गई और उनकी बातचीत को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।

एक यूजर ने लिखा, “यह तो उर्वशी की दुनिया है, हम बस उसमें जी रहे हैं।” दूसरेयूजर ने पूछा, “दूल्हा कौन होगा?” उल्लेखनीय है कि पूर्व में उर्वशी और भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के अफेयर को लेकर खूब खबरें चली थीं। हालांकि दोनों ही हस्तियों ने इस बारे में कभी भी खुलकर कुछ नहीं कहा। बस उनके चाहने वाले ही सपने देखते रहे कि यह प्यारी जोड़ी एक हो जाएगी तो कैसी लगेगी।
दुबई में भारत और पाकिस्तान का मैच देखने पहुंचीं उर्वशी रौतेला

इस बीच उर्वशी रविवार (23 फरवरी) को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के मैच का मजा लेती नजर आईं। उन्हें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड में जन्मदिन से पहले ही सरप्राइज मिल गया। मैच के दौरान उर्वशी को स्टाफ से लाल चेरी का बर्थडे केक मिला। उन्होंने इंस्टाग्राम पर केक के साथ पोज देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन के सरप्राइज के लिए शुक्रिया।”

उर्वशी 25 फरवरी को 31 साल की हो जाएंगी। उर्वशी हॉट पिंक हॉल्टर-नेक गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उर्वशी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह हाल ही में फिल्म 'डाकू महाराज' में नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म औसत कमाई कर सकी थी। अब इसे ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ बॉबी देओल, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद 21 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।