जैकलीन के सपनों का महल बसा है समुद्र के किनारे, खूबसूरती के मुकाबले में 5 स्टार होटल भी फ़ैल

हर किसी को अपना घर पसंद होता हैं और उसका ये आशियाना उसके दिल में बसा हुआ होता हैं। अगर आशियाने की बात की जाए तो बॉलीवुड स्टार्स के घर को सबसे ऊपर माना जाता हैं, आखिर होते ही इतने आलिशान हैं। इसलिए आज हम आपको जैकलीन फर्नांडिस के जन्मदिन के मौके पर उनके सपनों का महल दिखाने जा रहे हैं। जैकलीन ने मुंबई के बांद्रा में समुद्र के किनारे एक खूबसूरत घर खरीदा है। उनकी बालकनी से समुद्र का नजारा देखने को मिलता है। उनके घर का इंटीरियर डिजाइन आशीष शाह और गौरी खान के संयोग से किया गया है। उन्होंने बहुत ही बेहतरीन ढंग से घर को सजाया है। इस घर को जैकलीन की सुविधा के अनुसार डैकोरेट किया गया है। जैकलीन को पोल डांस करना बहुत पसंद है। यही कारण है कि घर के एक कोने में पोल लगाया है। जहां पर वह डांस करती है। तो आइये देखते हैं जैकलीन के घर की तस्वीरें।