India's Got Talent: जादूगर की जादूगरी ने उड़ाए सबके होश, आंखों के सामने गायब कर दी लड़की, जैकी श्रॉफ हुए शॉक्ड

जादू एक इंद्रजाल है। जादू जानने और करने वाले को जादूगर कहते हैं। चमत्कार, इन्द्रजाल, अभिचार, टोना या तन्त्र-मन्त्र जैसे शब्द भी जादू कि श्रेणी में आते हैं। दरअसल जादू दो तरह का होता है पहला हाथ की सफाई और दूसरा सम्मोहन। जादूगरी होता तो बस आंखों का धोखा है पर कुछ जादूगर इतनी सफाई से अपना काम करते हैं कि उसे हम सच में जादू समझ बैठते हैं। इंड‍ियाज गॉट टैलेंट के नौंवे सीजन में ऐसे ही एक जादूगर आए जिन्होंने अपनी जादूगरी से दर्शकों ही नहीं बल्क‍ि जजेज के भी होश उड़ा दिए। जादू देख श‍िल्पा शेट्टी, बादशाह, मनोज मुंतश‍िर, जैकी श्रॉफ और क‍िरण खेर सभी की आंखें खुली की खुली रह गई।

शो में एक जादूगर ने अपना बेहतरीन काम दिखाया। उन्होंने तीन-चार जादू दिखाए जिनमें से उनका एक जादू ने सभी को चौका दिया। जादूगर ने एक छोटे से डिब्बे में लड़की को बंद किया। उस लड़की का हाथ शो के होस्ट अर्जुन ब‍िजलानी डिब्बे के बाहर से पकड़े हुए थे। फिर जादूगर ने अचानक डिब्बे पर छड़ी मारी और लड़की उस डिब्बे से गायब हो गई। इस डिब्बे से दूर एक और बड़े कांच का बॉक्स रखा हुआ था। लड़की डिब्बे से निकलकर उस कांच वाले बॉक्स में पहुंच गई। एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे में लड़की का जाना, वो भी तब जब दूसरे डिब्बे तक पहुंचने के लिए लोगों की आंखों में धूल झोंकना नामुमक‍िन है। जादूगर की इस जादूगरी पर जैकी श्रॉफ समेत श‍िल्पा, बादशाह, मनोज और किरण खेर आंख और मुंह खोलकर शॉक्ड नजर आए।

सोनी पर प्रसार‍ित इंड‍ियाज गॉट टैलेंट में यह एप‍िसोड जैकी श्रॉफ के नाम था। जैकी श्रॉफ स्पेशल एप‍िसोड के लिए एक्टर शो में पहुंचे और एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स के करतब देखे।