2 News : ‘नादानियां’ की स्क्रीनिंग पर इब्राहिम ने छुए रेखा के पैर, वीडियो वायरल, माधवन की फिल्म ‘टेस्ट’ का पोस्टर रिलीज

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म 'नादानियां' 7 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म में इब्राहिम के साथ दिवंगत श्रीदेवी व बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर हैं। फिल्म का बुधवार (5 मार्च) को मुंबई में प्रीमियर रखा गया। इसमें कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए। इस प्रीमियर में हिस्सा लेने पहुंचीं एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा को देखते ही इब्राहिम उनके पैर छूने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान दोनों ने खूब बातचीत की और रेखा ने भी इब्राहिम को आशीर्वाद दिया।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस को इब्राहिम का ये अंदाज पसंद आया। इसके साथ ही शाहरुख खान की बेटी और एक्ट्रेस सुहाना खान भी इवेंट में नजर आईं। इस दौरान इब्राहिम के 24वें जन्मदिन का जश्न भी मनाया गया। इब्राहिम ने केक काटा। इस मौके पर इब्राहिम की बहन सारा अली खान भी मौजूद थीं। सारा और इब्राहिम ने ट्विनिंग की हुई थी। दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आए।

इब्राहिम ने अपनी को-स्टार खुशी को भी केक खिलाया। खुशी पिंक कलर के आउटफिट में बहुत प्यारी लग रही थीं। बता दें ‘नादानियां’ को शौना गौतम ने डायरेक्ट किया है। कहानी जेहान हांडा, रिवा राजदान कपूर और इशिता मोइत्रा ने लिखी है। फिल्म में ‘परदेस’ फेम एक्ट्रेस महिमा चौधरी, सुनील शेट्टी, दिया मिर्जा और जुगल हंसराज भी अहम किरदार में नजर आएंगे।
माधवन के साथ नयनतारा और सिद्धार्थ जैसे सितारे भी हैं ‘टेस्ट’ मूवी में

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 4 अप्रैल को दमदार ड्रामा फिल्म ‘टेस्ट’ रिलीज होगी। यह क्रिकेट मैच की पृष्ठभूमि में जीवन बदलने वाले फैसलों से जूझ रहे 3 व्यक्तियों के जीवन को बुनती है। आर. माधवन, नयनतारा, सिद्धार्थ और मीरा जैस्मिन जैसे कलाकारों वाली यह मूवी साल 2025 में नेटफ्लिक्स की पहली ओरिजिनल तमिल रिलीज है। इस बीच निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

'टेस्ट' में पात्रों को नैतिक दुविधाओं का सामना करना पड़ता है जो क्रिकेट के मैदान से परे हैं। फिल्म इस बात पर प्रकाश डालती है कि क्या होता है जब एक पल, एक फैसला, सब कुछ बदलने की शक्ति रखता है। एस. शशिकांत इस फिल्म से डायरेक्शन में कदम रख रहे हैं। शशिकांत ने कहा कि सालों तक एक निर्माता के रूप में कहानियों का पोषण करने के बाद 'टेस्ट' के लिए निर्देशक की कुर्सी पर बैठना रोमांचक और गहराई से व्यक्तिगत दोनों था।

माधवन, नयनतारा और सिद्धार्थ - तीन पावरहाउस कलाकारों - को पहली बार एक साथ लाना इस यात्रा को और भी खास बना दिया। मैं इस दृष्टि को जीवंत करने के लिए वाईनॉट स्टूडियो, नेटफ्लिक्स और अपनी अविश्वसनीय टीम का आभारी हूं। दुनिया को 'टेस्ट' को सामने आते देखने के लिए उत्साहित हूं।