रितिक रोशन ने Photo शेयर कर लिखा यह रोचक कैप्शन, एक्स वाइफ सुजैन खान ने दी यह रिएक्शन

रितिक रोशन को उनकी एक्टिंग के साथ बेहतरीन फिटेनस के लिए भी जाना जाता है। शानदार फिजीक और लुक के कारण उन्हें बॉलीवुड का ग्रीक गॉड भी कहा जाता है। रितिक अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक ऐसी ही फोटो शेयर की है जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। रितिक इसमें बाइसेप फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं या फिर यूं कहें कि वे अपने डोले-शोले पर नाज कर रहे हैं। उनके बाइसेप देख सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी दंग रह गए। उनकी ये फोटो वायरल हो रही है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में रितिक जबरदस्त फिट लग रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बोलो बॉलीवुड बाइसेप की जय।'


वॉर में रितिक के साथ कम कर चुके टाइगर ने…

इस कैप्शन को पढ़ने के बाद यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि रितिक ने अपनी आगामी फिल्म के लिए ऐसी बॉडी बनाई है। फैंस इसे साउथ की सुपरहिट फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक से जुड़ी एनाउंसमेंट से जोड़कर भी देख रहे हैं। रितिक की इस पोस्ट पर उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ने कमेंट किया- wowzer. वहीं वॉर फिल्म में रितिक के साथ काम कर चुके टाइगर श्रॉफ ने फायर वाला इमोजी बनाया। इनके अलावा मसाबा गुप्ता, सुनील लहरी, करण टेकर सहित कई सेलेब्स ने कमेंट किया है।

रितिक ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की यह मिरर सेल्फी

रितिक ने इससे पहले इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की। यह मिरर सेल्फी है। इसमें रितिक काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा 'My partner Mr. blue steel. With my other fav Mr. grey. Reunited again'. वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो रितिक के पास सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' है, जिसमें वे पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। रितिक 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक में सैफ अली खान के साथ दिखेंगे। इस तरह रितिक के फैंस को उनका जोरदार एक्शन अंदाज देखने को मिलेगा।