2 News : ‘वॉर 2’-‘कुली’ के क्लैश से पहले ऋतिक ने रजनीकांत को इसलिए दी बधाई, BB 19 में हिस्सा बनने पर बोले एक्टर

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत ने आज बुधवार (13 अगस्त) को एक्टिंग इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर लिए हैं। रजनीकांत की इस उपलब्धि पर उनके फैंस और सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऋतिक रोशन ने भी एक प्यारा और इमोशनल नोट अपने इंस्पिरेशन रजनीकांत के लिए लिखा है। खास बात ये है कि ऋतिक की ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की ‘कुली’ 14 अगस्त को एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। देखना है कि बॉक्स ऑफिस पर कोई एक फिल्म बाजी मारती है या फिर दोनों को फैंस बराबर प्यार देते हैं।

ऋतिक ने अपने X (ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “मैंने अपना फर्स्ट स्टेप एक्टर के तौर पर आपके साथ लिया, मेरे फर्स्ट टीचर हो और आप एक इंस्पिरेशन और स्टैंडर्ड सेट करते हो। बधाई हो 50 साल ऑन स्क्रीन मैजिक पूरे करते हुए।” बता दें कि ऋतिक ने साल 1986 में रजनीकांत के साथ 'भगवान दादा' में बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। इस फिल्म में ऋतिक के पिता राकेश रोशन भी थे, जिन्होंने इसका निर्माण भी किया था। इस बीच वॉर में साथ काम कर रहे ऋतिक और जूनियर एनटीआर ने एक खास अपील की है।

उन्होंने कहा कि ‘वॉर 2’ को बहुत प्यार, बहुत समय और बहुत जुनून के साथ बनाया गया है। इस सिनेमाई तमाशे का अनुभव करने का सबसे अच्छा तरीका सिनेमाघरों में है जहां इस नाटकीय कहानी के लगातार मोड़ और मोड़ आपकी आंखों के सामने खुलते हैं। हम आप सभी से - मीडिया, दर्शकों और प्रशंसकों से - एक अनुरोध करना चाहते हैं कि कृपया किसी भी कीमत पर हमारे स्पॉइलर को सुरक्षित रखें। उल्लेखनीय है कि अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऋतिक और एनटीआर भारतीय सैनिकों की भूमिका निभा रहे हैं, जो आपस में लड़ते रहते हैं।

फिल्म में कियारा आडवाणी का भी अहम रोल है। इसे आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म हिंदी के साथ तेलुगु और तमिल में भी रिलीज होगी। दूसरी ओर ‘कुली’ में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, श्रुति हसन, सत्यराज और आमिर खान नजर आएंगे।
शरद मल्होत्रा ने कहा, मैं हमेशा कहता हूं कि मुझे 'बिग बॉस' देखना पसंद है

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस सीजन की मेजबानी भी सुपरस्टार सलमान खान को ही सौंपी गई है। इस बार शो की थीम राजनीति से प्रेरित रखी गई है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट मिलकर अपनी खुद की सरकार बनाएंगे। इस शो को आप 24 अगस्त से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देख पाएंगे। अभी तक शो में हिस्सा लेने वाले लोगों को लेकर पत्ते नहीं खोले गए हैं।

हालांकि अटकलें लगना जारी हैं। हाल ही में खबर आई थी कि एक्टर शरद मल्होत्रा बतौर प्रतियोगी नजर आ सकते हैं। यह पता चलने के बाद उनके प्रशंसकों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। अब शरद ने BB 19 में अपनी भागीदारी की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। शरद ने टेली टॉक इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में शो में हिस्सा लेने की बात को सिरे से नकार दिया। शरद बोले कि मैं हमेशा कहता हूं कि मुझे 'बिग बॉस' देखना पसंद है। अगर मुझे कभी लगेगा कि मेरे प्रशंसकों को पता होना चाहिए कि मैं जा रहा हूं, तो मैं उन्हें बताऊंगा।

फिलहाल मैं अपनी आगामी परियोजनाओं में व्यस्त हूं। ‘बिग बॉस’ को लेकर हर साल बातें होती हैं। अगर मैं उस घर में जाऊंगा तो आप सभी को बताऊंगा। बता दें शरद छोटे पर्दे के लोकप्रिय अभिनेता हैं। उन्हें 'कसम तेरे प्यार की', 'नागिन 5' और 'विद्रोही' जैसे धारावाहिकों के लिए जाना जाता है। उन पर दर्शक हमेशा भरपूर प्यार लुटाते हैं।