2 News : पश्मीना की बर्थडे पार्टी में रेट्रो लुक में पहुंचे ऋतिक-सबा, इधर-माधुरी की Photos में दिखे अनन्या-आदित्य

एक्टर ऋतिक रोशन की कजिन सिस्टर पश्मीना रोशन ने शुक्रवार (10 नवंबर) को अपना 28वां जन्मदिन मनाया। पश्मीना ने बर्थडे बैश की कई फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। सेलिब्रेशन में पूरा रोशन परिवार और उनके खास दोस्त शामिल हुए। बर्थडे थीम रेट्रो थी। इस कारण पार्टी में मौजूद सभी लोग रेट्रो लुक में दिखे। ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी इस बैश का हिस्सा रहीं। सबा 90 के दशक की हीरोइन लग रही थीं।

सबा ने स्ट्रैपी शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसे उन्होंने एक मखमली शॉल के साथ स्टाइल किया था। छोटे बाल, ब्लैक ग्लव्स और माथे पर लगी एक्सेसरी में सबा स्टाइलिश लग रही थीं। ऋतिक ने पैंट, व्हाइट शर्ट, स्पेक्स और ब्लैक हैट पहनी थी। पश्मीना ने पीच कलर की ड्रेस पहनी थी और चीनी ट्रेडिशनल प्रिंटिंग हैंडहेल्ड फैन से लुक कंप्लीट किया था। उन्होंने बालों में मखमली एक्सेसरीज कैरी की थी।

पश्मीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, सूरज के चारों ओर एक और साल, उन लोगों के साथ जश्न मना रही हूं, जो मेरे सबसे ज्यादा क्लोज हैं। मेरी स्पीकईजी में एक छोटी सी झलक। यह समय स्पेस और युग को पार करता है। इंस्टा मुझे ज्यादा लोगों को टैग क्यों नहीं करने देता? इस पर सबा ने लिखा, “बहुत सारा फन मेरी पिशू और पांचवीं फोटो भी मजेदार है सुरानिका।” बता दें कि पश्मीना राकेश रोशन के भाई गीतकार राजेश रोशन की बेटी हैं।
अमृतपाल की दिवाली पार्टी में सितारों से मिल खुश हुईं माधुरी दीक्षित, लिखा...

बॉलीवुड में इस वक्त दिवाली का जश्न जारी है। स्टार्स हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, प्रोड्यूसर एकता कपूर, फिल्म निर्माता रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में चमक बिखेरते दिखे। शुक्रवार (11 नवंबर) की रात मशहूर प्रोड्यूसर अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने पार्टी होस्ट की। इसमें बड़े-बड़े सितारे नजर आए। अब इस पार्टी से 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

माधुरी, उनके पति डॉ. श्रीराम नेने, मनीष मल्होत्रा, शनाया कपूर, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एक ही फ्रेम में दिख रहे हैं। आदित्य और अनन्या साथ में खड़े हैं। उल्लेखनीय है कि इन दिनों अनन्या और आदित्य अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया गया है।

हाल ही में अनन्या ने आदित्य संग अपना 25वां बर्थडे मालदीव में एन्जॉय किया था। अन्य तस्वीरों में करण जौहर, भूमि पेडनेकर अपनी बहन के साथ और संजय कपूर दिख रहे हैं। माधुरी ने कैप्शन में लिखा, “अमृतपाल सिंह बिंद्रा की दिवाली पार्टी में अमेजिंग टाइम बिताया, हर किसी से मिली और हां हैप्पी दिवाली।”