Priya Prakash Varrier आंखों से पूरे इंडिया को घायल करने वाली प्रिया की HOT तस्वीरे #PHOTOS

वैलेंटाइन वीक में अचानक एक खूबसूरत लड़की नेशनल क्रश बन गई। इसके वीडियो शेयर होने लगे और मीम बनने लगे। वैसे तो हर किसी का कोई ना कोई क्रश होता है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई लड़की पूरे देश की यानी 'नेशनल क्रश' बन गई है। लेकिन ये कोई आम लड़की नहीं है बल्कि ये मलयाली फिल्म एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर है। दरअसल एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर का एक वीडियो फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक हर जगह वायरल हो रहा है। प्रिया प्रकाश वारियर का यह वीडियो उनकी डेब्यू फिल्म ‘उरु अदार लव’ के एक गाने का है। इस गाने का टाइटल है ‘Manikya Malaraya Poovi’

प्रिया प्रकाश वारियर के इस वायरल वीडियो में एक्ट्रेस एक लड़के से आंखों से प्यार ऐसा प्यार का इजहार करती हुई नजर आ रही हैं जिसके पीछे लाखों दीवाने घायल हो जाएं। वीडियो में भी वो लड़का भी प्रिया प्रकाश वारियर की आंखों के इस कातिल इशारों से घायल होता नजर आ रहा है। बता दें कि 18 साल की प्रिया वारियर केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं। ‘उरु अदार लव’ प्रिया वारियर की डेब्यू मूवी है। ‘उरु अदार लव’ फिल्म के राइटर और डायरेक्टर उमर लुलु हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शान और रहमान ने इसमें म्यूजिक दिया है। प्रिया प्रकाश वारियर के गाने का यह वीडियो ट्विटर और फेसबुक पर जमकर ट्रेंड कर रहा है।