पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। शनिवार (22 फरवरी) शाम मुंबई में उनका कॉन्सर्ट था, जिसमें उनके फैंस की खूब भीड़ दिखी। इस बीच हनी ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद उनके बयान को दो मशहूर रैपर बादशाह और रफ्तार के साथ जोड़ा जा रहा है। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक वीडियो में हनी कहते हैं, “कई लोग कहते हैं कि वो मेरे भाई हैं। कई लोग कहते हैं कि मेरा कमबैक नहीं होगा।
फिर कहते हैं कि वो मेरे गाने लिखते थे और फिर कहते हैं कि वो मेरी तकदीर लिख देंगे। इस पर एक शेर सुनाऊं? वीडियो बनाओ और उस पर टैग कर देगा। पिछले साल मेरी तकदीर ने कइयों के घमंड तोड़े। अब तुझे कमबैक करना पड़ेगा…” हनी आगे शेर को पूरा करते हैं और फिर माहौल काफी गरमाया हुआ नजर आया। इसके साथ ही हनी ने आगे कहा कि वो पिछले 15-16 साल से 35 मिनट तक ही परफॉर्म करते रहे हैं। लेकिन अब वो किसी को दुखी नहीं करेंगे और तब तक परफॉर्म करेंगे जब तक की ऑडियंस ना थक जाए।
बता दें हनी ने कुछ समय पहले कमबैक किया है। ऐसे में इसको लेकर रैपर्स के बीच एक बार फिर विवाद होता नजर आ रहा है। हनी पर बादशाह को अक्सर निशाना साधते हुए देखा जाता रहा है। रफ्तार ने भी काफी कुछ कहा है। दरअसल हनी और बादशाह ने माफिया मुंडीर ग्रुप से एक साथ करिअर की शुरुआत की थी। दोनों ने 2009 में ये ग्रुप छोड़ दिया।
बादशाह ने भी कई मौकों पर दावा किया कि हनी का गाना ‘ब्राउन रंग’ उन्होंने लिखा, लेकिन उन्हें क्रेडिट नहीं मिला। जवाब में हनी ने कहा था कि अगर बादशाह ने ‘ब्राउन रंग’ जैसा गाना लिखा तो वो खुद अपने लिए एक अच्छा गाना क्यों नहीं लिख सके। इसके बाद से ही दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देते नजर आ चुके हैं। कुछ समय पहले ही हनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बादशाह थूककर चाटने वालों में से हैं।
‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ में अर्चना गौतम ने सुनाया खुद का दुखड़ा‘बिग बॉस 16’ फेम अर्चना गौतम इन दिनों सोनी टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आ रही हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने एक्ट्रेस निक्की तंबोली के साथ पेयर में कुकिंग थी। उनकी डिश टॉप डिश थी और वे लोग पूरे हफ्ते के लिए सुरक्षित हो गई थीं। अब हाल ही के एक एपिसोड में अर्चना थोड़ा लेट हो गई थीं, तो होस्ट व जज की भूमिका निभा रहीं कोरियोग्राफर फराह खान ने पूछा कि वो लेट क्यों आई हैं।
इस पर अर्चना ने बताया कि उनका ब्रेकअप हो गया है। अर्चना ब्रेकअप के बारे में बताते हुए फूट-फूटकर रोती हैं। अर्चना कहती हैं कि डिस्टेंस बहुत आ गया है। बात नहीं कर पाती हूं। रात को सो जाती हूं। ये सुनकर फराह कहती हैं कि अर्चना अगर आपका बॉयफ्रेंड ये नहीं समझ रहा है कि आप दिन-रात काम कर रही हो और आप थक गई हो तो उसे नरक में जाना चाहिए। मैं सभी लड़कियों से कह रही हूं। फिर अर्चना कहती हैं कि मैम गलतफहमी हो गई हैं। मैं समझा नहीं पा रही हूं। तो फराह ने कहा ये जो तू आज कर रही है न मैं बहुत पहले इन चीजों से गुजर चुकी हूं।
अगर मैंने ऐसे सोचा होता कि बॉयफ्रेंड को अहमियत दो करिअर को नहीं तो मैं आज इन दोनों जज (रणवीर बरार और विकास खन्ना) के बीच में नहीं खड़ी होती। फिर रणवीर कहते हैं कि जिसको जो मिलना होता है न वो उसको मिल जाता है अर्चना ये याद रखना तो कभी खुशी में ज्यादा खुश और गम में ज्यादा दुखी मत होना। अगर लिखा होगा न तो मिल जाएगा नहीं लिखा होता नहीं मिलेगा। उल्लेखनीय है कि अर्चना ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आ चुकी हैं।