सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को रविवार को एक सांप ने काट लिया था अब खबर है कि एक पॉप सिंगर को सांप ने काट लिया। पॉप सिंगर का नाम Maeta है, जो हॉलीवुड में काम करती है। सांप के काटने का वीडियो भी सामने आया है। 21 साल की Maeta को वीडियो में एक कारपेट पर लेटे हुए देखा जा सकता है। उनके आसपास कुछ सांप हैं। एक सांप उनके चेहरे के पास भी है, जो अचानक से उन्हें डस लेता है। Maeta सांप को खुद से अलग करती हैं और दर्द में दूसरी तरफ रोल हो जाती हैं। ऑफ कैमरा एक व्यक्ति कहता है- 'ओह सांप ने उसे ऐसे काटा।'
Maeta ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'आप सभी के लिए वीडियो बनाने के लिए मुझे इन चीजों से गुजरना पड़ता है।'
ट्विटर पर भी इस वीडियो को Maeta ने शेयर किया और लिखा, 'दोबारा कभी नहीं।'
Maeta ने पिछले हफ्ते अपने इस वीडियो को शेयर किया था। शेयर होने के बाद से ही यह वीडियो वायरल हो रहा है।
पीपल मैगजीन के मुताबिक, Maeta के म्यूजिक वीडियो में इस्तेमाल हो रहा कोई भी सांप जहरीला नहीं था। अपनी ठोढ़ी पर काटने के निशान के अलावा Maeta को कोई दूसरी चोट नहीं आई है।
Maeta के करियर की बात करें तो वह एक R&B सिंगर हैं। 21 साल की Maeta ने बतौर टीनएजर SoundCloud पर अपने गानों को पोस्ट करना शुरू किया था।
आपको बता दे, सलमान को शनिवार रात सांप ने काट लिया। यह घटना रात करीब 3 बजे की है। तब सलमान अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस पर थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और रविवार सुबह छुट्टी मिल गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सलमान को जिस सांप ने काटा, वह जहरीला नहीं था। सलमान को नवी मुंबई के कामोठे में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद सुबह करीब 9 बजे उन्हें छुट्टी दे दी गई और वे वापस फार्म हाउस लौट आए हैं।