‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान इस समय स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी कीमोथेरेपी और सर्जरी पूरी हो गई है। वह अब इम्यूनोथेरेपी करवा रही हैं। इलाज के दौरान उनके लिए एक खास फैन मोमेंट था, जब उन्हें दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का वीडियो कॉल आया। हिना ने धर्मेंद्र के साथ वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “जब भारत के ओजी सुपरमैन आपकी ताकत और यात्रा की सराहना करते हैं और आपको अपना हार्दिक आशीर्वाद देते हैं..मुझे वीडियो कॉल करने के लिए धन्यवाद धरम अंकल।
मैं जल्द ही आपसे मिलने आ रही हूं और आपसे बहुत प्यार करती हूं।” हिना ने इसे एक संतुष्टिदायक ‘फैन मोमेंट’ बताया। हिना ने पिछले साल जून में पहली बार अपनी बीमारी के बारे में बताया था। तब से वह लगातार अपने सोशल मीडिया पर फैंस को हेल्थ से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। हिना ने इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट डाली है, जिसमें वह जिम के अंदर वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रही हैं। हिना ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। हिना ने कैप्शन में लिखा, “लेवल अप।
एक दिन में एक बार, चलते रहना बहुत मुश्किल है, खास तौर पर एक बड़ी सर्जरी के बाद, लेकिन हम हार नहीं मान रहे हैं, क्योंकि वह एक हसलर है। यह बहुत कठिन काम है, दुआ प्लीज।” हिना ने हाल ही मुंबई में फोटोग्राफर को बताया कि मेरी कीमोथेरेपी खत्म हो गई है, मेरी सर्जरी भी खत्म हो गई है, मैं अभी दूसरे इलाज पर हूं। मैं अपनी इम्यूनोथेरेपी ले रही हूं और सब कुछ अच्छा चल रहा है।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को हो गए हैं 3 साल से ज्यादाविक्की कौशल और कैटरीना कैफ की गिनती बॉलीवुड के सबसे फेवरेट कपल में से होती है। वे 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में विवाह बंधन में बंध गए थे। इस बीच कैटरीना ने खुलासा किया है कि अगर वह घर पर वर्क मीटिंग करती हैं तो उनके पति कैसे रिएक्ट करते हैं? हाल ही में कैटरीना को ब्यूटी इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए फोर्ब्स इंडिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया था।
इस इवेंट के दौरान उनसे उनकी कंपनी के रोज के कामों में उनकी भागीदारी के बारे में पूछा गया। इस पर कैटरीना ने खुलासा किया कि उनके ब्रांड से जुड़ी सभी मेजर मीटिंग्स उनके घर पर होती हैं। कैटरीना ने कहा कि जब भी कोई बड़ी मीटिंग शेड्यूल होती है, तो विक्की उनसे दिनभर की उनकी प्लानिंग के बारे में पूछते हैं। अगर वह बताती है कि उसकी एक मेकअप ब्रांड मीटिंग है, तो विक्की उन्हें कहते हैं कि वह बेसिकली उन्हें पूरे दिन के लिए घर से बाहर रखना चाहती है।
कैटरीना हाल ही में अपनी सास के साथ महाकुंभ मेले में प्रयागराज गई थीं जहां उन्होंने पवित्र संगम में डुबकी लगाई। इसके तुरंत बाद वह वेकेशन के लिए ऑस्ट्रिया रवाना हो गई और उन्होंने जर्नी की तस्वीरों की एक सीरीज भी शेयर की थी। कैटरीना को आखिरी बार बड़े पर्दे पर पिछले साल ‘मेरी क्रिसमस’ फिल्म में देखा गया था। कुछ समय पहले कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर खूब अटकलें लगाई गई थीं। हालांकि कपल ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दी।