क्या हिना खान और रॉकी जायसवाल का हुआ ब्रेकअप!, Cryptic पोस्ट में छलका एक्ट्रेस दर दर्द

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर के सामने आने के बाद जैसे हमें झटका लगा है वैसे ही आपको भी लगने वाला है। बताया जा रहा है कि हिना खान की लव लाइफ में कुछ तो गड़बड़ चल रही है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा टीवी के रॉकिंग और मोस्ट एडोरेबल कपल्स में शुमार हिना खान और रॉकी जायसवाल के ब्रेकअप की अटकलें लगाईं जा रहे हैं।

दरअसल, लेट नाइट हिना खान ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा- 'धोखा ही एकमात्र सच है जो टिका रहता है।' साथ ही एक और पोस्ट में हिना ने रिलेशनशिप पर बड़ी बात कहदी। वे लिखती हैं- 'जिसने आपको धोखा दिया उस पर कभी अंधा विश्वास करने के लिए खुद को माफ करना ना भूलें। कभी कभी एक अच्छा दिल बुरी चीजों को नहीं देखता है।'

हिना खान के इन क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशलमीडिया पर खलबली मचा दी है। हालाकि, हिनाने इन पोस्ट्स को अब इंस्टा स्टोरी से डिलीट कर दिया है। मगर सोशल मीडिया पर हिना की पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट्स वायरल हो गए हैं। फैंस बस दुआही मांग रहे कि उनके और रॉकी के बीच सब कुछ ठीक हो। कई यूजर्स को लगता है कि हिना की लाइफ में तनाव चल रहा है। लोग हिना को पूरा सपोर्ट दे रहे हैं। हिना को स्ट्रॉन्ग रहने को कह रहे हैं। हालाकि, कुछ लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक प्रमोशनल स्ट्रैटिजीहै। अपने नए प्रोजेक्ट को प्रमोट करने का तरीका भी हो सकता है। अंत में सच क्या है हिना खान ही बेहतर बता सकतीहैं।

हिना और रॉकी सालों से साथ हैं। कई बार शादी की अटकलें लगी लेकिन हिना खान ने साफ किया कि उनका अभी शादीका कोई प्लान नहीं है। 2009 में सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'के सेट पर हिना खान और रॉकी की मुलाकात हुई थी। तभी से वे दोनों साथ हैं। अक्सर दोनों को साथ में समय बिताते हुए देखा जाता है।