हिना खान ने शेयर की शाहीर शेख के साथ रोमांटिक फोटो, सुजैन और अर्सलान ने साथ सेलिब्रेट की क्रिसमस

एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हिना के फोटो और वीडियो को उनके चाहने वाले खूब पसंद करते हैं। ‘बारिश बन जाना' गाने के बाद हिना और शाहीर शेख की जोड़ी काफी हिट हो गई थी। हिना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहीर के साथ कुछ खूबसूरत फोटो शेयर की हैं। इनमें हिना-शाहीर का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। हिना ने इन्हें शेयर कर फैंस को क्रिसमस विश किया है। फोटो में शाहीर-हिना एक-दूसरे को प्यार से निहार रहे हैं। हिना लेमन येलो टॉप, जींस और खुले बालों में गॉर्जियस लग रही हैं।

शाहीर शर्ट और पैंट में बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। हिना ने कैप्शन में लिखा, ‘#ShaHina ???? Merry Christmas ???? #FriendsForever #MohabbatHai'. हाल ही में हिना-शाहीर का गाना ‘मोहब्बत है' रिलीज हुआ है। लोगों को दोनों की जोड़ी रीयल जोड़ी लग रही है। एक फैन ने लिखा 'दोनों को साथ में बॉलीवुड में काम करना चाहिए।’ एक अन्य ने लिखा- 'दोनों रीयल कपल लगते हैं।' लोग हार्ट इमोजी बनाकर प्यार जता रहे हैं।


सुर्खियों में है सुजैन और अर्सलान के बीच अफेयर की खबरें

एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ और डिजाइनर सुजैन खान, अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस कपल को शनिवार (25 दिसंबर) को एक साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करते देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें अर्सलान ने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की हैं। इनमें वे सुजैन और बाकी दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे हैं। स्क्रीन राइटर मुश्ताक शेख द्वारा शेयर की गई फोटो में सुजैन को टीवी स्टार रिधि डोगरा और अर्सलान के साथ पोज देते देखा जा सकता है।

वे दोनों करण जौहर, नीलम कोठारी और एकता कपूर के साथ भी पोज दे रहे हैं। पिछले दिनों अर्सलान ने सुजैन के साथ संबंधों को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि सुजैन और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं उनसे एक कॉमनफ्रेंड के घर पर मिला था। उल्लेखनीय है कि एक्टर संजय खान की बेटी जरीन की 2000 में ऋतिक के साथ शादी हुई थी। वर्ष 2014 में दोनों अलग हो गए। उनके दो बेटे रिदान और रेहान हैं।