पहले 12 करोड़ में बेचे दो अपार्टमेंट, हेमा मालिनी ने अब खरीदी लग्जरी कार, पूजा करते हुए वीडियो वायरल

सदाबहार एक्ट्रेस हेमा मालिनी हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पिछले कुछ समय से उनके दो अपार्टमेंट बेचने की खबरें चर्चा में थीं। अब हाल ही में यह खबर आई है कि हेमा ने लगभग 75 लाख रुपये की लग्जरी कार खरीदी है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे कार की पूजा करती दिखाई दे रही हैं।

हेमा मालिनी की नई कार की झलक


हेमा की नई कार को खास अंदाज में सजाया गया था—गुब्बारे और तस्वीरों से भरा हुआ। इस दौरान हेमा पिंक रंग के खूबसूरत सूट में नजर आईं। वीडियो में वे कार को ड्राइव करते हुए भी दिखाई दे रही हैं और उनका अंदाज बहुत ही आकर्षक लग रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हेमा ने एमजी एम9 मॉडल की यह लग्जरी कार खरीदी है।

दो अपार्टमेंट की बिक्री से पहले का दौर

कार खरीदने से पहले ही हेमा मालिनी के घर बेचने की खबरें सामने आई थीं। कहा जा रहा था कि उन्होंने मुंबई के ओशिवारा इलाके में स्थित अपने दो अपार्टमेंट 12.5 करोड़ रुपये में बेच दिए हैं। यह ट्रांसजेक्शन 29 अगस्त को पूरी हुई। दस्तावेज़ों के अनुसार, अपार्टमेंट खरीदार Fatema Saidi और Mansi Vipul Kazi हैं।

हालांकि, इस बिक्री को लेकर हेमा ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। पिछले दिनों हेमा ने गणेश चतुर्थी भी मनाई थी। इस मौके पर उनकी बेटी ईशा देओल के साथ उनकी तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आई थीं।
हेमा मालिनी की नेट वर्थ

हेमा मालिनी की नेट वर्थ की बात करें तो 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने जो हलफनामा जमा किया था, जिसके मुताबिक, उनके पास कुल संपत्ति ₹271,01,79,130 है। एक्ट्रेस के पास पहले 61 लाख रुपये की गाड़ियां थीं लेकिन अब इसमें एक और जुड़ गई है। साथ ही 111 करोड़ रुपये का घर है, जो मुंबई में स्थित है।

वर्क फ्रंट की चर्चा


वर्क फ्रंट की बात करें तो हेमा मालिनी ने फिलहाल फिल्मी दुनिया से दूरी बनाई हुई है। वे आखिरी बार 2020 में फिल्म “शिमला मिर्च” में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने रुक्मिणी का किरदार निभाया था। फिल्म में राजकुमार राव और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में थे। इसके पहले वे फिल्म “एक थी रानी ऐसी भी” में दिखाई दी थीं।