हरियाणवी म्यूजिक वीडियो और सोशल मीडिया की चर्चित शख्सियत दिव्यांका सिरोही के अचानक निधन से पूरे एंटरटेनमेंट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। महज 30 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे उनके चाहने वालों के बीच गहरा सदमा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और म्यूजिक वीडियोज के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने वाली दिव्यांका को फैंस एक उभरते हुए स्टार के रूप में देखते थे।
दिव्यांका सिरोही का निधन कैसे हुआमूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली दिव्यांका सिरोही पिछले कुछ समय से गाजियाबाद में रह रही थीं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह घर में ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट में हार्ट अटैक को उनकी मौत की वजह बताया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार उनके भाई हिमांशु सिरोही द्वारा किया गया। हालांकि, परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
30 की उम्र में टूटा जीवनसेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा साझा किए गए पोस्ट में बताया गया कि लोकप्रिय हरियाणवी अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। पोस्ट में यह भी लिखा गया कि दिव्यांका ने अपने आकर्षक कंटेंट और म्यूजिक वीडियोज के जरिए सोशल मीडिया पर मजबूत फैन बेस तैयार किया था। उनकी अचानक मौत ने इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है और फैंस इस खबर को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।
फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहरदिव्यांका के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों का सिलसिला शुरू हो गया। उनके सहकर्मी और फॉलोअर्स लगातार पोस्ट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि वह हाल ही तक काफी एक्टिव थीं, इसलिए इस खबर पर यकीन करना बेहद मुश्किल है।
दिव्यांका ने अपने करियर में 50 से अधिक हरियाणवी म्यूजिक वीडियोज में काम किया था और कई बार सिंगर मासूम शर्मा के साथ भी नजर आई थीं। समय के साथ उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। इंस्टाग्राम पर भी उनकी अच्छी-खासी लोकप्रियता थी, जहां उनके 13 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे।