रणबीर कपूर के 39वें जन्मदिन पर देखें ‘शमशेरा’ का लुक, अर्जुन कपूर ने आलिया भट्ट से की ये रिक्वेस्ट!

एक्टर रणबीर कपूर आज मंगलवार (28 सितंबर) को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। परिवार, साथी कलाकार और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं देने में लगे हुए हैं। इस मौके पर यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने शमशेरा फिल्म से एक्टर के लुक को शेयर किया है। रणबीर का काफी इंटेंस लुक और लंबे बाल देखने को मिल रहे हैं। रणबीर के सिर पर चोट लगी हुई भी नजर आ रही है। मेकर्स ने पोस्टर को शेयर कर फैंस के बीच खलबली मचा दी है। शमशेरा की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। फिल्म 18 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी।

इसे करण मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। इसमें रणबीर के साथ वाणी कपूर और संजय दत्त भी अहम भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। रणबीर के पास दो और इंटेस्टिंग प्रोजेक्ट हैं। अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट और एनिमल में परिणीति चोपड़ा व अनिल कपूर के साथ नजर आएंगे। रणबीर फिलहाल आलिया के साथ जोधपुर में हैं। वे दो दिन पहले यहां स्पॉट हुए थे। उनकी शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

बहन रिद्धिमा व मां नीतू कपूर ने ऐसे दी बधाई

रणबीर को बर्थडे विश करने के लिए उनकी बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर ने कुछ फोटो शेयर की है। इनमें से एक फोटो में रणबीर मां नीतू कपूर, रिद्धिमा, भांजी और आलिया के साथ एक ही फ्रेम में दिख रहे हैं। दूसरी फोटो में रणबीर, नीतू और रिद्धिमा के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। रिद्धिमा ने लिखा कि मेरे रॉकस्टार भाई के लिए, यहां आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देती हूं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। नीतू कपूर ने भी रणबीर को बर्थडे विश किया। नीतू ने एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें वे रणबीर के अलावा आलिया, रिद्धिमा और दामाद भरत साहनी के साथ नजर आ रही हैं। नीतू ने लिखा-जन्मदिन मुबारक हो मेरे दिल की धड़कन। ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।


करीना-करिश्मा और अर्जुन ने यूं किया विश

रणबीर को उनकी चचेरी बहन करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर की ओर से भी खास शुभकामनाएं मिली हैं। करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर की अपने बेटे तैमूर को हाथों में पकड़े हुए एक मनमोहक तस्वीर पोस्ट की। उन्हों ने लिखा जन्मदिन मुबारक हो। वहीं करिश्मा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर को गले लगाते हुए एक तस्वीर साझा की। आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने रणबीर की एक झलक दी, जिसमें वे आलिया की काले रंग की बिल्ली जुनिपर के साथ चिल कर रहे थे। अर्जुन कपूर ने भी अपनी गैलरी से एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए रणबीर को बर्थडे विश किया। उन्हों ने लिखा, यह तस्वीर केवल मुझे याद दिलाती है कि मुझे बर्थडे बॉय के साथ बेहतर तस्वीरों की ज़रूरत है ... इतना ही नहीं अर्जुन ने आलिया से रिक्वे स्टस करते हुए कहा, @aliaabhatt मुझे लगता है कि मैडम आपको इस बारे में जरूर कुछ करना चाहिए।