दिग्गज एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। सुनीता ने कई इंटरव्यू दिए हैं, जिनमें अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे किए। यहां तक कि इसके बाद हाल ही उनके तलाक तक की खबरें खूब चलीं। हालांकि अब मामला साफ हो चुका है और गोविंदा व सुनीता के बीच कोई गलतफहमी नहीं है। इस बीच सुनीता को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स कि मानें तो सुनीता को लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो ‘फैबुलस लाइफ vs बॉलीवुड वाइव्स’ के अगले सीजन के लिए अप्रोच किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि सुनीता से नए सीजन के लिए बातचीत की जा रही है। ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि सुनीता को कई और प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया जा रहा है। सुनीता इससे पहले कई टीवी शो और इंटरव्यू में नजर आ चुकी हैं। ऑडियंस उनके अंदाज को खूब पसंद करती है। सुनीता बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा वाइफ में से एक बन गई हैं। अगर सुनीता शो का हिस्सा बनती हैं तो उन्हें 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस नीलम, चंकी पांडे की पत्नी भावना, सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा खान, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर जैसी स्टार वाइव्स के साथ देखा जाएगा।
गोविंदा ने नीलम के साथ कई फिल्मों में काम किया है और उनकी जोड़ी का जादू चलता था। करण जौहर साल 2020 में ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ शो लेकर आए थे। इसका कॉन्सेप्ट काफी अलग था। बॉलीवुड के फेमस स्टार्स, जिनकी जिंदगी दूर से बहुत रंगीन लगती है, लेकिन उनके पत्नियों की जिंदगी कैसी है, वे क्या करती हैं और कैसे रहती हैं। यह सब इस शो में दिखाया जाता है।
फैंस को उम्मीद है कि शो में एक अलग ही जान डाल देंगी सुनीताबता दें शो के तीनों सीजन हिट रहे हैं। अब नए और चौथे सीजन का इंतजार है। ये शो बॉलीवुड के एलीट सेलेब्स की पत्नियों की ग्लैमरस लाइफस्टाइल को दिखाने के लिए जाना जाता है। शो की स्क्रिप्ट अनस्क्रिप्टेड होती है यानी इसमें शामिल हस्तियां अपने जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करती हैं। इस शो में ग्लैमर के साथ-साथ गॉसिप और विवाद भी भरपूर होते हैं, जिससे दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलता है। फैन्स को उम्मीद है कि सुनीता अपने मजेदार किस्सों और विवादित बयानों के कारण शो में एक अलग ही जान डाल देंगी।
हाल ही कहा गया था कि सुनीता ने कुछ महीनों पहले गोविंदा को तलाक का नोटिस भेजा है। दोनों अलग रहते हैं। सुनीता ने एक इंटरव्यू में बोला था कि पिछले 12 साल से वह अकेली ही अपना जन्मदिन मनाती हैं। सुनीता की अपने भांजे कृष्णा अभिषेक से लड़ाई भी जगजाहिर है। गोविंदा भले ही कृष्णा को माफ कर चुके हैं, लेकिन सुनीता ने अभी तक उनसे दूरी बनाई हुई है।