दिग्गज एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। खबरें आ रही हैं कि वो और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा शादी के 37 साल बाद अलग होने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इस पर किसी ने मोहर नहीं लगाई है। गोविंदा के वकील ने कहा कि सुनीता ने 6 महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी और कपल अब एक साथ हैं। इस बीच अब गोविंदा का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गोविंदा ने साल 1990 में एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी कुंडली के अनुसार उनकी दोबारा शादी हो सकती है। लोकप्रिय मैगजीन स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने एक्ट्रेस नीलम कोठारी को लेकर बात की थी और बताया था कि उन्हें उनसे कैसे प्यार हुआ।
इसके साथ ही गोविंदा ने यह भी शेयर किया कि उन्होंने सुनीता से शादी सिर्फ इसलिए की, क्योंकि उन्होंने उनसे वादा किया था, न कि इसलिए कि वे उससे प्यार करते थे। गोविंदा ने कहा कि कल, कौन जानता है मैं किसी और के साथ इन्वॉल्व हो जाऊं और हो सकता है कि जिस लड़की के साथ इन्वॉल्व होऊं, उससे शादी भी कर लूं, लेकिन सुनीता को इसके लिए तैयार रहना होगा। तभी मैं आजाद महसूस करूंगा और मेरी कुंडली में दूसरी शादी का योग भी है। मैं नियति में दृढ़ विश्वास रखता हूं। जो होना है, वह होकर रहेगा। जब गोविंदा से दूसरी एक्ट्रेसेज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हां, मुझे जूही चावला बहुत पसंद है।
यहां तक कि दिव्या भारती भी। दिव्या बहुत सेंशुअस लड़की है। किसी पुरुष के लिए खुद को उससे दूर रखना मुश्किल होगा। मुझे पता है कि सुनीता इन सबसे बहुत परेशान होगी, लेकिन उसे पता होना चाहिए कि मैं अभी भी दिव्या के आकर्षण को दूर रख रहा हूं। उल्लेखनीय है गोविंदा और सुनीता की शादी साल 1987 में हुई थी। तब गोविंदा इतने बड़े स्टार नहीं थे। गोविंदा और नीलम ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। गोविंदा और सुनीता के बेटी टीना और बेटा यशवर्धन हैं।
साउथ इंडियन एक्टर धनुष और फिल्ममेकर ऐश्वर्या रजनीकांत का हो चुका है तलाकसाउथ इंडियन स्टार धनुष फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। वे अपने पसंदीदा स्टार को लगातार फॉलो करते रहते हैं। इस बीच धनुष ने हाल ही में चेन्नई में दिग्गज कोरियोग्राफर व एक्टर प्रभु देवा के भव्य डांस कॉन्सर्ट में भाग लिया। 42 वर्षीय धनुष के साथ उनका छोटा बेटा लिंगा भी था। धनुष ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। धनुष ने लिंगा के साथ तस्वीर साझा करके अपने चाहने वालों को खुश कर दिया।
फोटो में बाप-बेटे कॉन्ट्रास्टिंग आउटफिट में दिख रहे हैं। धनुष ने सफेद पहनावा चुना, जबकि लिंगा ने काले रंग की पूरी आस्तीन वाली टी-शर्ट पहनी थी। धनुष ने फोटो को उनके बीच के प्यार और स्नेह के बारे में बताया और कैप्शन में दो लाल दिल वाले इमोजी डाले। यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने यह भी कहा कि लिंगा अपने नाना सुपरस्टार रजनीकांत से मिलता-जुलता है। उल्लेखनीय है कि धनुष की शादी रजनीकांत की बेटी फिल्ममेकर ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ हुई थी।
उनके दो बेटे यात्रा और लिंगा हैं। शादी के लगभग दो दशकों के बाद उन्होंने साल 2022 में इसे खत्म करने का फैसला किया। तलाक को पिछले साल अंतिम रूप दिया गया था। धनुष को आखिरी बार ‘निलावुकु एन मेल एन्नाडी कोबम : ए यूजुअल लव स्टोरी’ में देखा गया था। फिल्म 21 फरवरी को रिलीज हुई थी। अब वे कृति सेनन के साथ ‘तेरे इश्क में’ मूवी में नजर आएंगे।