बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें अपनी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ की सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद गोविंदा और कोमल रानी के कथित रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया है। इसी बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने इन सवालों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि अब वह इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं देना चाहतीं।
गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर चर्चाएं काफी समय से चल रही हैं। खास बात यह है कि इस तरह के दावे पहले सुनीता आहूजा की ओर से भी किए गए हैं। ऐसे में दोनों को एक साथ एयरपोर्ट पर देखे जाने के बाद मीडिया ने सुनीता से इस बारे में प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की।
सुनीता ने मीडिया से कहा- अब मुझसे सवाल न करेंगोविंदा और कोमल रानी की वायरल हो रही तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनीता आहूजा का अंदाज काफी सख्त नजर आया। उन्होंने कहा, “विनाश काले विपरीत बूढ़ी, कि बूढ़ी भ्रष्ट हो गई है इसलिए यह सब करता है वो, क्या बोलूं अभी।”
जब उनसे गोविंदा को सोशल मीडिया पर ‘चीटर नंबर वन’ कहे जाने और ट्रोलिंग को लेकर सवाल किया गया, तो सुनीता ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब वह किसी बात को लेकर बोलती हैं तो उन्हें ही ट्रोल किया जाता है। अब वह चाहती हैं कि गोविंदा के प्रशंसक और मीडिया इस मामले पर जवाब दें और उनसे सवाल न किए जाएं।
सुनीता ने यह भी साफ किया कि फिलहाल उन्हें इस विषय पर बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
गोविंदा के पुराने बयान से भी बढ़ी थी चर्चासुनीता की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब गोविंदा का एक हालिया इंटरव्यू भी चर्चा में रहा। बातचीत के दौरान अभिनेता ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा था कि 34 साल की उम्र तक वह बेहद मासूम थे। उन्होंने अपने युवा दिनों के सीधेपन को याद करते हुए झिझक का भी जिक्र किया था।
इसी बातचीत में गोविंदा ने एक टिप्पणी की थी, “आप मिठाई की दुकान में रह कर आप भूखे निकले तो क्या दुख है।” उनके इस बयान के बाद भी सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हुआ था।
‘रूपा’ से वापसी की तैयारी में गोविंदागोविंदा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ को लेकर भी सक्रिय हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार नजर आएंगी। दोनों कलाकार फिल्म के प्रमोशन से जुड़े नजर आ रहे हैं।
हालांकि, फिल्म से जुड़े दोनों कलाकारों को एक साथ देखे जाने और उनके बीच कथित रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। उपलब्ध जानकारी में गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर लगाए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल, इस पूरे मामले में सुनीता आहूजा का रुख साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने मीडिया और गोविंदा के प्रशंसकों से ही इस विषय पर जवाब मांगने की बात कही है और खुद इस मुद्दे पर आगे चर्चा करने से दूरी बनाने का संकेत दिया है।
यह भी पढ़ेंः 17 फिल्मों के बाद क्यों अलग हुई गोविंदा और डेविड धवन की राहें? अभिनेता ने खुद खोला राज, सालों बाद बताया क्या हुआ था
यह भी पढ़ेंः मां के निधन के बाद टूट गए थे गोविंदा, करने वाले थे आत्महत्या!