गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच कई महीनों से लगातार अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। हर ओर इसकी चर्चा है। फैंस चाहते हैं कि इस जोड़ी पर कोई आंच नहीं आए और उनका साथ हमेशा बना रहे। उन्हें चाहने वालों के लिए आज बुधवार (27 अगस्त) का दिन खुशी वाला है। इसका कारण है गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर गोविंदा और सुनीता लंबे समय बाद एक साथ मीडिया के सामने नजर आए। कपल ने अपने रिश्ते को लेकर स्थिति भी साफ कर दी। सुनीता ने तलाक को लेकर चल रही अफवाहों को लेकर कहा कि कोई कंट्रोवर्सी नहीं है।
इस दौरान कपल साथ में बेहद खुश नजर आया। दोनों ने मैचिंग कलर के आउटफिट पहने हुए थे। सुनीता ने मराठी स्टाइल का मेकअप किया था, जबकि गोविंदा ने कुर्ता पहना था जो बेहद सुंदर लग रहा था। सुनीता ने सिल्क की साड़ी के साथ हैवी नेकलेस भी पहना है। गोविंदा कुर्ता के साथ एक शॉल भी लिए थे। दोनों ने भगवान गणेश का प्रसाद वहां मौजूद लोगों और पैप्स में बांटा। उनके घर में गणपति विराजमान किए गए हैं। इसके अलावा सुनीता का आज का ही एक और बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसमें सुनीता कह रही हैं कि आज मीडिया के मुंह पर थप्पड़ नहीं पड़ा क्या हमें साथ देखकर? इतने क्लोज-क्लोज, अगर कुछ होता तो हम इतने नजदीक होते? हमारी दूरियां होतीं। कोई हम दोनों को अलग नहीं कर सकता। चाहे ऊपर से कोई भी आ जाए। चाहे कोई भगवान आ जाए या कोई शैतान आ जाए, कोई अलग नहीं कर सकता। मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है और किसी का नहीं है। जब तक हम मुंह ना खोलें, प्लीज किसी भी चीज पर मत बोलिए। हाल ही एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि सुनीता ने पिछले साल दिसंबर में हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत गोविंदा से तलाक के लिए अर्जी दी है। यह भी बताया जा रहा है कि कोर्ट में सुनीता लगातार पेश हो भी रहीं हैं जबकि गोविंदा कोर्ट में नहीं पहुंचते हैं।
सुनीता आहूजा ने कहा, मैंने किसी के बच्चों के लिए कुछ नहीं बोला हैहाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुनीता से पूछा गया था कि एक फैन ने कहा कि उनका बेटा यशवर्धन इतना हैंडसम है, उसे ‘सैयारा’ में होना चाहिए था। इस पर रिएक्ट करते हुए सुनीता ने कहा था कि काश, ये होता, लेकिन यश ‘सैयारा’ से भी अच्छी फिल्म कर रहा है। सुनीता ने ये भी कहा था कि उन्होंने अभी तक ‘सैयारा’ नहीं देखी है, लेकिन उनके बेटे यश दो बार देख चुके हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें ये फिल्म देखनी है। अब उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई दी है।
सुनीता ने कहा कि मैंने किसी के बच्चों के लिए कुछ नहीं बोला है। मैं तो उल्टा इतनी खुश हूं कि अहान पांडे का नाम हो गया है। मैं चाहती हूं कि फिल्म इंडस्ट्री में जितने भी आने वाले बच्चे हैं सबका भगवान इतना नाम करे। अहान मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं बेटा। आई लव यू। आई लव यशराज फिल्म्स। और मैंने कोई भी बाइट नहीं दी है, क्योंकि मेरा भी बेटा हीरो बन रहा है। आप लोग ये अफवाह फैलाना बंद कीजिए।